ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में मच गया हड़कंप, यमुना एक्सप्रेसवे के पास मिले गोवंशो के अवशेष, लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

top-news

किसान एकता महासंघ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की वार्ता, किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग

ग्रेटर नोएडा में किसान एकता महासंघ ने प्राधिकरण अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर 6 प्रतिशत भूखंड, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं सहित लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

top-news

नितिन हत्याकांड की वजह आई सामने, भाई की मौत के बदले में मर्डर, डेढ़ साल बाद पत्नी के सामने गोलियों से भूना

ग्रेटर नोएडा के नितिन नागर हत्याकांड में पुलिस जांच में बदले की साजिश का खुलासा हुआ है। डेढ़ साल पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फ्लॉवर शो का आगाज, चारों ओर फैली फूलों की खुशबू, ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो से कार्यक्रम में लगे चार चांद

ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिरभोज पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 1 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ड्रोन शो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम और फूलों की आकर्षक कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रवेश और पार्किंग निःशुल्क है।

top-news

नोएडा में बिजली हो रही अंडरग्राउंड, 90 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सेक्टर 15-A में 50 फीसदी काम पूरा, गर्मी तक ऑपरेट होंगे 6 सबस्टेशन

नोएडा में बिजली की लो-टेंशन लाइनों को भूमिगत करने का काम तेजी से चल रहा है। सेक्टर-15ए और सेक्टर-47 में प्रोजेक्ट पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे बिजली चोरी और फाल्ट की समस्या कम होने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में नई सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, 25 दिन पहले बनी सड़क टूटी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में 25 दिन पहले बनी आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

नोएडा में किसान और पुलिस आमने-सामने, डीएम ऑफिस की तरफ कूच, भारी पुलिस फोर्स तैनात, यादव जी की लव स्टोरी का है मामला

नोएडा में डूब क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय कूच की कोशिश की। सेक्टर-16 बिजली घर पर पुलिस ने उन्हें रोका, जिससे नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दौरान एक फिल्म की रिलीज पर बैन की मांग भी उठी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कोर्ट केस वापस न लेने को लेकर बवाल! परिवार पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा, 4 पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मुतैना गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से की गई मारपीट में पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बिगड़ी, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने को लेकर संशय, कोच बोले- गेम में रहेंगे रिंकू

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले से पहले रिंकू सिंह पिता की गंभीर बीमारी के कारण घर पहुंचे। फिलहाल उनके पिता ICU में भर्ती हैं। कोच के मुताबिक रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। जानिए उनकी फॉर्म, संघर्ष और नेटवर्थ से जुड़ी पूरी कहानी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में नितिन हत्याकांड में पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली मारकर दबोचा, अब तक कुल 5 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के नितिन हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है। अवैध हथियार और कार भी बरामद की गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में शादीशुदा युवती लाखों के गहने लेकर मायके से फरार, पड़ोसी के रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती मायके से लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान लेकर लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है।

top-news

अब ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी, चार दिन तक फूलों की सुगंध से महकेगा सिटी पार्क, ड्रोन शो का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित होगी। एक लाख से अधिक फूल, ऑपरेशन सिंदूर झांकी और पहली बार ड्रोन शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बीटेक के छात्र ने खत्म की अपनी जिंदगी, लड़की को मेसेज भेज फंदे से लटका, गलगोटिया में पढ़ता था छात्र

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र स्थित हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस फोन संदेश और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के आरोप में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 24 फरवरी को लुक्सर गांव में युवक की हत्या में शामिल होने का आरोप है। मामले में पहले एक अन्य आरोपी भी पकड़ा जा चुका है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस में कार ने मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय प्रशांत की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दकनौर-सिकंदराबाद रोड पर हादसा, चालक फरार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शादी से लौट रहे युवक को ओवरटेक के दौरान ट्रक ने टक्कर मारी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ, व्यक्तित्व के विकास और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर स्थित कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्काउट एंड गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करना है। कैंप में परेड, प्राथमिक उपचार और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

top-news

योगासन चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के हर्ष ने जीता गोल्ड, छात्र ने एनसीआर लेवल की प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित यश कान्वेंट स्कूल के छात्र हर्ष भाटी ने गाजियाबाद में आयोजित इंटर स्कूल योगासन चैंपियन-2026 में स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

top-news

टीईटी अनिवार्य किए जाने का नोएडा में विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया, कहा- टीचर्स पर अनुचित दबाव

जेवर में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। 26 फरवरी को सूरजपुर जिला मुख्यालय पर धरने का ऐलान किया गया है। शिक्षकों ने सरकार से वार्ता कर सेवा दे रहे अध्यापकों के लिए व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा से आई चौंकाने वाली घटना, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, बच्चे घर के अंदर बंद, ड्यूटी से लौटे पति ने खोला दरवाजा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद छोड़ लापता हो गई। पति ने युवक के साथ जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags