Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में होली से पहले खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 200 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, विभाग की चेतावनी- नहीं बचेगा कोई
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 200 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया। नोएडा में भी खोया के नमूने लिए गए। होली से पहले विशेष अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
गौतमबुद्धनगर में उद्योग बन्धु समिति की बैठक, अफसरों की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी सख्त, मांगी रिपोर्ट
गौतमबुद्ध नगर में उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई और रिपोर्ट मांगी। उद्यमियों ने अतिक्रमण, जाम, कूड़ा निस्तारण व आधारभूत सुविधाओं की समस्याएं उठाईं। डीएम ने समयबद्ध समाधान, प्रवर्तन अभियान और निगरानी के सख्त निर्देश दिए।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, नितिन हत्याकांड का आरोपी घायल, पुलिस ने पैर में गोली मार किया लंगड़ा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर हत्याकांड के आरोपी मोनू से पुलिस की मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी की तलाश जारी है।
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की कब और कैसे हुई शुरुआत, किन-किन विवादों से रही चर्चा? जानें सबकुछ यहां
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शुरुआत 2011 में हुई थी और कम समय में यह बड़ा निजी शिक्षण संस्थान बन गया है। अब यह AI इंपैक्ट समिट में चाइनीज रोबोट डॉग के प्रदर्शन के बाद विवादों में है। सोशल मीडिया पर मामला ट्रेंड कर रहा है और कई पुराने मामलों से भी विवाद बढ़ गया है। आइये यूनिवर्सिटी के बारे में सबकुछ जानते हैं।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
तेलंगाना के FCDA प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा, इंफ्रास्ट्रक्चर नीतियों की ली जानकारी
ग्रेटर नोएडा में तेलंगाना की फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण, मास्टर प्लान और औद्योगिक नीतियों की जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल टाउनशिप का भ्रमण कर इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल की सराहना की।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
समाजवादी छात्रसभा ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को दिया अल्टीमेटम, चायनीज रोबोट विवाद में 29 को ताला जड़ने की चेतावनी
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘रोबोट डॉग’ विवाद को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि विदेशी रोबोट को स्वदेशी बताकर पेश किया गया। 28 फरवरी तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन और ताला जड़ने की चेतावनी दी गई है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
नोएडा में युवराज मौत मामले में PIL दाखिल, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई, रिस्पॉन्स टीम को लेकर प्राधिकरण से मांगा जवाब
नोएडा में लगातार हो रही गंभीर घटनाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा है। 17 मार्च 2026 को अगली सुनवाई होगी। याचिका सेक्टर-150 हादसे के बाद दायर की गई थी।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
सफाईकर्मियों की हड़ताल से मिनी कनॉट प्लेस के हालात बेकाबू, चारों तरफ लगा कचरे का ढेर, व्यापारियों से लेकर आम लोग परेशान
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मिनी कनॉट प्लेस में गंदगी के चलते हालात खराब हो गए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर युवक की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, मच गया हाहाकार
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में आपसी रंजिश में युवक नितिन को घेरकर गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, दादरी विधायक ने किया शुभारंभ, उद्योगों और श्रमिकों को होगा ये लाभ
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में पहले श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ है। केंद्र में कारीगरों के लिए बैठने, शौचालय और रसोई की सुविधा दी गई है। यह पहल श्रमिकों और उद्योगों को जोड़ने का माध्यम बनेगी और रोजगार प्रक्रिया को आसान करेगी।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक को बेरहमी से पीटा, पाइप से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी को दबोचा
ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव में पार्किंग विवाद को लेकर युवक की पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंशुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, UPSRTC चलाएगा 100 नई बसें, जल्द तय किए जाएंगे रूट, सफर होगा आसान
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 100 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। राज्य परिवहन निगम बसों का संचालन करेगा। योजना से करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
नोएडा में लिफ्ट में फंसे चार लोग, घुटन से एक बच्चे समेत बुजुर्ग और महिला की तबीयत हुई खराब, परिजनों ने काटा हंगामा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से चार लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। बच्चे और बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने बिसरख थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
एक्सप्रेस वे पर वाहनों का लोड कम करने की तैयारी, दोनों तरफ बनेगी 45 मीटर चौड़ी रोड, जल्द होगा जमीन का अधिग्रहण
नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 45 मीटर सेक्टर रोड को बैकअप कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर 163-167 के बीच जमीन अधिग्रहण कर गैप भरे जाएंगे। साथ ही 11.5 किमी पुश्ता रोड की री-सर्फेसिंग भी की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 24 Feb, 2026
तालाब में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत, 6 दिन से था लापता, प्रशासनिक लापरवाही से हादसा
ग्रेटर नोएडा के चिपयाना गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय ईशु का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार खेलते समय तालाब में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, जबकि ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस कर रही शिनाख्त
ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के लिए सोशल मीडिया व गुमशुदगी रिपोर्ट के जरिए परिजनों की तलाश की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार थार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार
नोएडा के सेक्टर 49 क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लाइन में काम करते समय बिजली चालू होने से हादसा
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में शटडाउन के दौरान लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन रवि की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर रखकर जाम लगाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026






