Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में खनन माफियाओं पर तगड़ा एक्शन, प्रशासन ने एक तरफ से सबको नाप दिया, मच गया हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के मेहंदीपुर गांव में कृषि भूमि पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
महाशिवरात्रि पर नानकेश्वर महादेव मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर जेवर स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग, 40 से अधिक बीमार, 27 को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
ग्रेटर नोएडा की दो सोसाइटियों में महाशिवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 40 लोग बीमार पड़ गए। कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग आटे के स्रोत की जांच कर रहा है।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक और युवतियों से मारपीट, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठन के इंटरफेयर से एक्शन
ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली लेजर पार्क सोसायटी के पास युवक-युवतियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कार और हथियार बरामद हुए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में बिना मजल कुत्ता टहलाने पर हंगामा, स्थानीय लोगों के साथ डॉग आनर की तीखी बहस, पुलिस में शिकायत दर्ज
ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में बिना मजल कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद बढ़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। निवासी सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हटी स्पीड लिमिट की पाबंदी, फिर 80 से 100 की रफ्तार भर सकेंगे भारी और हल्के वाहन, कोहरे में लगा था प्रतिबंध
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मौसम में सुधार के बाद वाहनों की पुरानी स्पीड लिमिट बहाल कर दी गई है। अब हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
नानकेश्वर महादेव मंदिर में मुस्लिम महिला ने किया जलाभिषेक, महाशिवरात्रि पर मांगी शादी की मन्नत
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर मुस्लिम महिला द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर विवाह की मन्नत मांगने का मामला चर्चा में रहा। मंदिर परिसर में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इसे आस्था और सामाजिक सह-अस्तित्व के रूप में देखा जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, हादसा जान हिल जाएंगे आप, शादी में शामिल होने बुलंदशहर से आया था परिवार
ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
15 साल का रिश्ता जाति-बिरादरी की वजह से टूटा, नोएडा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने दी थी जान
नोएडा में कार से कपल की लाश मिलने के मामले में लड़की के परिवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि जातीय मेल न खाने की वजह से रिश्ते में दूरियां बनीं थीं, लेकिन युवक शादी के लिए पीछे पड़ा था। अंत में उसने लड़की की हत्या कर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी एंगल से जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 16 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस सख्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में परिवार पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पहले दो आरोपियों को पकड़ चुकी है और अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द आगे कार्रवाई होगी।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सड़क जाम के मामले में प्रशासन का सख्त एक्शन, 42 पर दर्ज की एफआईआर, मौत पर हुआ था हंगामा
दनकौर में सड़क हादसे के बाद हुए प्रदर्शन और जाम के मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जाम के कारण यातायात बाधित रहा, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर रास्ता खाली कराया।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
नोएडा में कार में मिली कपल की लाश, पास से मिली पिस्टल, दिल्ली के बताए जा रहे युवक-युवती
नोएडा के सेक्टर-107 में वेलेंटाइन डे पर कार से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। दोनों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे के पास खुले में डंप हो रहा कूड़ा, दकनौर नगर पंचायत पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास खुले में कूड़ा डाले जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और गंदगी से जनजीवन प्रभावित है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
नोएडा में ट्विन टावर तोड़ने का मामला, विजिलेंस ने मांगी विभागीय जांच की फाइल, अधिकारियों और कर्मचारियों के मांगे नाम
नोएडा के ट्विन टावर मामले में विजिलेंस जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्राधिकरण से विभागीय जांच से जुड़े अधिकारियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है, जिससे प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और आगे नई कार्रवाई की संभावना भी बन रही है।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था बड़ा से रैकेट, हिरासत में लिए गए 17 लड़कियां और 7 युवक, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप
नोएडा सेक्टर-49 में पुलिस, एएचटीयू और एनएचआरसी की संयुक्त टीम ने तीन अवैध स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 24 लोगों को हिरासत में लिया। थाई मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
नोएडा में आयकर विभाग की नई पहल, आउटरीच प्रोग्राम के जरिए छात्र-छात्राओं को दी आय से जुड़ी जरूरी जानकारी
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में आयकर विभाग ने छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कर नियमों, अनुपालन और नई कर व्यवस्था की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र ऑफलाइन और हजारों छात्र ऑनलाइन जुड़े।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
निक्की हत्याकांड पर बड़ी खबर, आरोपियों को हाइकोर्ट से बड़ी राहत, जानें पूरा अपडेट
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मृतका की सास को जमानत दे दी है। पहले ससुर और जेठ को भी राहत मिल चुकी है। अब मुख्य आरोपी पति की जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
किसान एकता संघ ने चलाया जनसंपर्क अभियान, महापंचायत में भीड़ जुटने की योजना, गांवों की अनदेखी के खिलाफ महाजुटान
नोएडा के जेवर क्षेत्र के म्याना गांव में किसान संगठनों ने महापंचायत से पहले जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी और जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाया। 16 फरवरी को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर सवार को उड़ाया, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद चालक फरार
ग्रेटर नोएडा में दनकौर-कासना रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026
नोएडा में दबंगों ने हड़प ली महिला की जमीन, फिर फर्जी कागज बनाकर बेचा, 63 लोगों पर एफआईआर दर्ज
नोएडा के हैवतपुर गांव में महिला की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर कई लोगों को बेचने के आरोप लगे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तिरसठ आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मारपीट और धमकी के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Feb, 2026






