ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा की सड़कों पर खर्च किए जाएंगे 500 करोड़ रुपये, 150 किलोमीटर रोड होगी गड्ढा मुक्त, जल्द काम होगा शुरू

नोएडा में जर्जर सड़कों की समस्या दूर करने के लिए प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से 150 किलोमीटर सड़कों की रिसरफेसिंग करेगा। सर्किल 1 से 5 को प्राथमिकता दी गई है। फुटपाथ और डिवाइडर भी सुधारे जाएंगे, जिससे यातायात और शहर की छवि बेहतर होगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में युवती ने किया सुसाइड, वैलेंटाइन डे से थी लापता, अब पंखे से लटका मिला शव

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में किराये के कमरे में रह रही 31 वर्षीय ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। कई दिनों बाद पुलिस को सूचना मिली। शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और परिवार को सूचित किया गया है।

top-news

नोएडा में 40 सेक्टरों में कम होंगे प्रॉपर्टी के रेट, एक्सप्रेस वे और मेट्रो किनारे हटेंगे लोकेशन चार्ज

नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे किनारे भूखंडों पर लगने वाला लोकेशन शुल्क समाप्त कर दिया है और मेट्रो रूट के पास शुल्क घटा दिया है। इससे कई सेक्टरों में प्लॉट और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतों में कमी आने और निवेश बढ़ने की संभावना है।

top-news

नोएडा के टॉप 10 IIT JEE कोचिंग संस्थान, इंजीनियरिंग सपनों को मिल रही नई उड़ान

नोएडा IIT JEE तैयारी का उभरता केंद्र बन रहा है, जहां अनुभवी फैकल्टी और बेहतर कोचिंग संस्थान छात्रों को सफलता की दिशा में मार्गदर्शन दे रहे हैं। सही संस्थान का चयन और नियमित तैयारी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मदद करता है। आइए आर्टिकल में टॉप 10 कोचिंग्स के बारे में जानते हैं।

top-news

जेवर में पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, जमीनी कार्यों के लिए वसूली का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के जेवर में पटवारी की तरफ से जमीनी कार्यों के बदले रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। किसानों ने लंबे समय से वसूली के आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश देकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा की टॉप 10 रियल एस्टेट कंपनियां, जो देती हैं क्वालिटी कंस्ट्रक्शन्स और प्रीमियम फैसिलिटीज, घर बनाने से पहले जान लें

नोएडा में रियल एस्टेट बाजार तेजी से विकसित हो रहा है, जहां बड़ी कंपनियां आधुनिक और प्रीमियम प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अवसरों के कारण शहर निवेशकों और घर खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है।

top-news

सोशल मीडिया में बनाया दोस्त, फिर किया ब्लैकमेल, लाखों के गहने किए पार, मामला जान शाॅक्ड हो जाऐंगे आप!

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये के गहने और नकदी हड़पने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

top-news

युवराज मौत मामले में प्रशासन के रवैए से परिवार आहत, पिता राजकुमार मेहता ने भारत छोड़ा, बेटी के साथ गए लंदन

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के एक महीने बाद भी जांच में प्रगति न होने से आहत पिता राजकुमार मेहता बेटी संग लंदन चले गए। परिवार ने प्रशासनिक कार्रवाई से निराश होकर देश छोड़ने का निर्णय लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में युवक और युवतियों से मारपीट का मामला, कई संगठनों ने किया थाने का घेराव, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवतियों से मारपीट के मामले में संगठनों ने बिसरख थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

top-news

इकोटेक पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले दो चोरों को दबोचा, चांदी और धातुओं के सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा के जैन मंदिर से प्राचीन प्रतिमा और चांदी के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 8वीं पर अटकी, हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में लिफ्ट फ्री फॉल होने से 65 वर्षीय महिला गंभीर घायल हो गईं। घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा और लिफ्ट मेंटेनेंस पर सवाल उठाते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में हो गया झगड़ा, फिर हो गया बड़ा कांड, पूरा मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

ग्रेटर नोएडा के सालारपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने व्यक्ति पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कुट्टू का आटा बेचने वाले पर एक्शन, दुकान से लेकर गोदाम तक सील, महाशिवरात्रि के दिन 40 हुए थे बीमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए, जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग ने दुकान और गोदाम सील कर कार्रवाई की। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और सप्लाई चेन की जांच जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के श्रेयस मिश्रा ने JEE MAINS प्रथम सत्र में दिल्ली में किया टॉप, टाइम मैनेजमेंट से 100 पर्सेंटाइल किया हासिल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छात्र श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन्स के पहले सत्र में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर दिल्ली स्टेट में टॉप किया। सोशल मीडिया से दूरी और टाइम मैनेजमेंट के सहारे मिली सफलता अब अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रही है।

top-news

यीडा को भूखंडों के अलॉटमेंट से मिले 106.11 करोड़ रुपये, 16 में से तीन प्लॉट एलॉट, बनेंगे 4 हजार से ज्यादा फ्लैट

यमुना सिटी में ग्रुप हाउसिंग के तीन बड़े भूखंड आवंटित होने से चार हजार से अधिक फ्लैट बनने का रास्ता साफ हुआ है। नीलामी में आरक्षित कीमत से 106 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला, जिससे क्षेत्र में आवासीय विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा के 13 बेस्ट रेस्टोरेंट, जो स्वाद में हैं लाजवाब, फटाफट कर लें फैमिली डिनर प्लान

नोएडा में परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन खाने के लिए कई शानदार रेस्टोरेंट विकल्प मौजूद हैं। शहर के टॉप रेस्टोरेंट स्वाद, माहौल और बेहतर सर्विस के कारण लोगों की पसंद बन रहे हैं, जिससे नोएडा तेजी से एक लोकप्रिय फूड डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

top-news

चलती कार में युवक ने किया ऐसा काम, देखकर दहशत में आ गए लोग, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में चलती कार से फायरिंग का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

top-news

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद, किसान संगठनों ने दी चेतावनी, कहा- तनाव बढ़ने से पहले बदलें नाम

नोएडा में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। इसके खिलाफत में किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और समय रहते इस फिल्म का टाइटल बदलने की मांग की है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 37 करोड़ की जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर क्षेत्र में प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार वर्गमीटर से अधिक जमीन कब्जा मुक्त कराई। अधिकारियों ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले सत्यापन कराने की अपील की है।

top-news

जेवर एयरपोर्ट जमीन अधिग्रहण मामले में भड़के किसान, मांगों को लेकर की महापंचायत, बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय के बाहर महापंचायत की है। उन्होंने रोजगार, आबादी और मुआवजे की मांग उठाई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समय से समाधान न मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags