Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
नोएडा के स्कूलों को पंजाबी भाषा में दी गई धमकी, 44 शब्दों के मेल में दो बार बम और खालिस्तान नेता का जिक्र
नोएडा के 12 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल पंजाबी भाषा में भेजा गया था। मेल में कोड वर्ड के जरिए बम और खालिस्तानी आंदोलन का जिक्र था। पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी है। फिलहाल किसी भी स्कूल या मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
दादरी पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, एक युवती समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में एक घायल
ग्रेटर नोएडा के दादरी के कठहैरा रोड पर गोविन्द रावल उर्फ भूरा की हत्या का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त बांका, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल। पूरी घटना की जांच जारी।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
मेसर्स साहू एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का यीडा क्षेत्र में विस्तार, 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार।
ग्रेटर नोएडा के मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को YEIDA के सेक्टर-29 में 2.5 एकड़ भूमि का एलओआई मिला। कंपनी यहां अत्याधुनिक लेसवर्क और एम्ब्रॉयडरी यूनिट स्थापित करेगी। इस विस्तार से 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने आधा किलो से माल किया बरामद, हाथ जोड़े नजर आया आरोपी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से 650 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कासना क्षेत्र से अवैध सप्लाई कर रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
इंगेजमेंट के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वेटर घायल, मच गया हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 18 वर्षीय वेटर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत स्थिर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में रजवाहे और कुएं में मिले गोवंश के अवशेष, मच गया हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 स्थित निर्माणाधीन फिल्म सिटी के पास रजवाहे और कुएं में गोवंश के अवशेष मिले हैं। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने विरोध जताया है। पुलिस ने अवशेष परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेनो वेस्ट में 24 घंटे बाधित रही जलापूर्ति, सोसायटी के हजारों लोग हुए परेशान, टैंकर से पहुंचा पानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में पाइपलाइन फटने से 29 टावरों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रही। करीब 2200 परिवार प्रभावित हुए। देर रात सप्लाई बहाल हुई, लेकिन निवासियों को टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, गंभीर रूप से घायल हुआ चालक, प्रशासनिक लापरवाही से हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के जेवर-ककोड़ मार्ग पर गहरे गड्ढे में पहिया फंसने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने खराब सड़क और गड्ढों को दुर्घटनाओं की वजह बताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा के दो बड़े शिक्षण संस्थान सील, सुरक्षा में लापरवाही के चलते एक्शन, यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा खामियों के चलते दो शिक्षण संस्थानों के निर्माण स्थल सील कर दिए गए है। 1300 छात्रों के बीच निर्माण कार्य और श्रमिकों के बिना सुरक्षा उपकरण काम करने पर कार्रवाई हुई। विभाग ने सुरक्षा ऑडिट के बाद ही काम शुरू करने की अनुमति की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, इलाज के दौरान चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर के खुर्जा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में फिर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, इस बार भनौता गांव में अतिक्रमण साफ, 30 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई खाली
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में प्राधिकरण ने 30 हजार वर्गमीटर जमीन से अवैध निर्माण हटाया। करीब 60 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। 8000 वर्गमीटर अधिग्रहित भूमि पर भी कब्जे की कोशिश हो रही थी। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सहकारी आवास समिति और RWA के बीच विवाद गहराया, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 में सहकारी समिति और आरडब्ल्यूए के बीच विवाद गहरा गया है। समिति ने RWA के पंजीकरण और फिर नाम बदलने को नियमों के खिलाफ बताया है। यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है। वहीं प्राधिकरण और अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
नोएडा के चार स्थानों पर बनेगी पजल पार्किंग, केंद्र सरकार को भेजी जाएगी कार्ययोजना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मिलेगी राहत
नोएडा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए चार स्थानों पर ऑटोमेटेड पजल पार्किंग बनाई जाएगी। सेक्टर-63 और 124 समेत कई क्षेत्रों में बनने वाली इस हाईटेक पार्किंग से कम जगह में अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी और सुरक्षा के लिए सेंसर सिस्टम लगाया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 19 Feb, 2026
नोएडा में NEET की तैयारी के लिए बेस्ट कोचिंग सेंटर्स, जो मेडिकल करियर को बना देते हैं आसान
नोएडा के कई कोचिंग संस्थान अनुभवी फैकल्टी, टेस्ट सीरीज और आधुनिक स्टडी मटेरियल के साथ छात्रों को NEET परीक्षा की बेहतरीन तैयारी करा रहे हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना पूरे करने का रास्ता आसान हो जाया है। आइए इन कोचिंग सेंटरों के बारे में सबकुछ जानते हैं।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में जैन मंदिर से मूर्ति चोरी का मामला, पुलिस ने दो को दबोचा, मंदिर के कर्मचारी निकले आरोपी
ग्रेटर नोएडा के जैन मंदिर से चोरी हुई 800 साल पुरानी अष्टधातु मूर्ति मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मंदिर के दो कर्मचारी ही चोरी में शामिल निकले। पुलिस ने मूर्ति सहित चांदी का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
NOW नोएडा की खबर का असर, मिनी कनाट प्लेस में सीवर को किया गया साफ, दुकानदारों को मिली राहत, लोग बोले- थैंक्यू
नोएडा के मिनी कनाट प्लेस में सीवर जाम और जलभराव से परेशान व्यापारियों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। सफाई अभियान चलाकर बाजार क्षेत्र को राहत दी गई। अब दुकानदारों और ग्राहकों को फिर से सामान्य माहौल मिलने लगा है।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, परिवार बोला- प्राधिकरण की लापरवाही से गई जान
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में तालाब में डूबने से तीन वर्षीय देवांश की मौत के बाद गांव में गुस्सा है। परिवार ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि जमीन को लेकर विवाद और जांच की मांग भी तेज हो गई है।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
मुख्यमंत्री योगी से मिले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों और जनसंपर्क कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा
जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम और विकास योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों, जनहित योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर विचार हुआ, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा, इलेक्ट्रीशियन घायल तो फिल्म सेट पर काम करने वाला युवक अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सेट पर काम करने वाला इलेक्ट्रीशियन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026
नोएडा में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, प्रशासन की तरफ से नकल रोकने की कवायद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के जेवर, दनकौर और रबूपुरा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस गश्त के जरिए नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने पर प्रशासन का पूरा फोकस है।
- Shiv Kumar
- 18 Feb, 2026






