Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में 200 से अधिक संविदाकर्मियों का लाइसेंस होगा रद्द, सवा करोड़ रुपये की होगी वसूली, श्रम कानून के उल्लंघन पर एक्शन

नोएडा में श्रमिक हिंसा के बाद प्रशासन ने 203 संविदाकारों पर कार्रवाई शुरू की है। उनका लाइसेंस रद्द करने की तैयारी है। साथ ही ब्लैकलिस्टिंग और 1.16 करोड़ रुपये की वसूली की नोटिस जारी की गई हैं।

top-news

नोएडा में मई से शुरू होंगी 50 मिडी सिटी बसें, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा में मई से 50 मिडी सिटी बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच यात्रा आसान होगी। इस सेवा से करीब 8 लाख लोगों को फायदा मिलेगा और ट्रैफिक जाम में भी कमी आने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फ्लैटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट की तैयारी, 250 करोड़ का प्रस्ताव जल्द

ग्रेटर नोएडा में 250 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट लाने की तैयारी है। इससे छोटे उद्योगों को सस्ती जगह मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

top-news

आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर बवाल, गांव में फैला तनाव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के मकनपुर बांगर गांव में अंबेडकर पोस्टर फाड़े जाने के बाद तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और नया पोस्टर लगाया। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, जबकि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

top-news

नोएडा के उद्योग बंधुओं ने हाई लेवल कमिटी पर बिना सहमति वेतन वृद्धि का लगाया आरोप, कहा- इससे आर्थिक दबाव बढ़ेगा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर उद्योगपतियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विरोध जताया। उन्होंने हाई पावर कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सहमति वेतन बढ़ाया गया। उद्योगपतियों ने मुआवजा और सरकारी राहत की मांग की।

top-news

10 दिन बाद थी बेटी की शादी, जल गया सारा सामान और सारे सपने, गाजियाबाद की दर्दनाक कहानी

गाजियाबाद के कनावनी गांव में लगी भीषण आग ने सैकड़ों झुग्गियों को राख कर दिया। बेटियों की शादी के लिए जुटाया सामान और नकदी जल गई। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और अब उनके सामने जीवन की नई चुनौती खड़ी है।

top-news

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गुरुग्राम, कहां प्रॉपर्टी सबसे महंगी और कहां इन्वेस्ट करने से होगी तगड़ी कमाई? जानें सबकुछ यहां!

दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। जहां दिल्ली और गुरुग्राम सबसे महंगे हैं, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद निवेश के लिए बेहतर विकल्प बन रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती मांग इन कीमतों को लगातार ऊपर ले जा रही है।

top-news

गाजियाबाद में एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 3 की मौत, ट्रेवलर गाड़ी ने खड़ी थार और बाइक को मारी टक्कर

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टेंपो ने खड़ी थार और बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

top-news

नोएडा पुलिस ने सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, माता प्रसाद पांडेय, अतुल प्रधान समेत डेलिगेशन को ले गए पुलिस लाइन

ग्रेटर नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बीच सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मजदूरों से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोककर पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई से सियासत गरमा गई और सरकार पर मजदूरों की आवाज दबाने के आरोप लगे।

top-news

महिला आरक्षण कानून 2023 लागू, नोटिफिकेशन जारी, संसोधित बिलों पर चर्चा जारी, आज होगी वोटिंग

लोकसभा में महिला आरक्षण पर जोरदार बहस जारी है। सरकार ने 33% आरक्षण लागू किया, लेकिन इसे 2029 से लागू कराने के लिए संशोधन बिलों पर चर्चा और वोटिंग आज होगी।

top-news

नोएडा DND पहुंचा समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन, नेता प्रतिपक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद, पीड़ितों से मिलने न देने का आरोप

नोएडा के डीएनडी पर सपा प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों से मिलने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया है। नेताओं ने मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। इससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

top-news

श्रमिकों से मिलने नोएडा जा रहे CPM प्रतिनिधिमंडल को चिल्ला बॉर्डर पर रोका, डीएम से मिलाने ले गई पुलिस

नोएडा में श्रमिकों से मिलने जा रहे सीपीएम प्रतिनिधिमंडल को चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया। विरोध में नेता धरने पर बैठे, बाद में समझाने पर डीएम से मिलने पहुंचे।

top-news

नोएडा में फिर सड़क पर उतरे फैक्ट्री कर्मचारी, न्यूनतम वेतन 26000 करने की मांग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम वेतन को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्रमिक संगठनों ने 26 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग की है और मौजूदा बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

top-news

जेवर के नवादा में बिजली बॉक्स में लगी आग, शिकायत के बाद भी नहीं किया गया मेंटीनेंस, टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में बिजली बॉक्स में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चिंगारियों से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि विभाग ने ओवरलोडिंग को जिम्मेदार बताया।

top-news

नोएडा में हिंसा पाकिस्तान से हो रही थी ऑपरेट, कमिश्नर का दावा- ट्विटर हैंडल्स और वॉट्सएप ग्रुपों के जरिए श्रमिकों को भड़काया

नोएडा हिंसा मामले में पुलिस ने तीन साजिशकर्ताओं की पहचान की है। दो गिरफ्तार हैं, एक फरार है। जांच में पाकिस्तान से संचालित फेक सोशल मीडिया हैंडल और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हिंसा भड़काने का खुलासा हुआ है।

top-news

दिल्ली का इंडस्ट्रियल लोड कम करने के लिए 1976 में रखी गई थी नोएडा की नींव, 50 साल में लिखी विकास की गाथा

50 साल में नोएडा ने औद्योगिक टाउनशिप से आधुनिक महानगर तक का सफर तय किया है। बेहतर सड़क, मेट्रो, फ्लाईओवर और आईटी सेक्टर के विकास ने शहर को नई पहचान दी है।

top-news

ओखला पक्षी विहार को मिलेगा नया रूप, बनेगा विश्वस्तरीय इको टूरिज्म सेंटर

ओखला पक्षी विहार को विश्वस्तरीय इको टूरिज्म और रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट से पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। नई सुविधाओं के साथ यह क्षेत्र नेचर लवर्स और छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

top-news

नोएडा सेक्टर 62 की सर्विस रोड बंद, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

नोएडा सेक्टर-62 की सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक मेट्रो निर्माण के कारण बंद रहेगी। इससे गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

top-news

नोएडा श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान का निकला फेक न्यूज फैलाने वाला सोशल मीडिया X हैंडल

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान पाकिस्तान से फेक न्यूज फैलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। प्रशासन ने साजिश को समय रहते नाकाम करने का दावा किया है।

top-news

समलैंगिगक रिश्ते में अड़चन बन रही थी महिला, युवक ने रास्ते से हटाने की ठानी, फिर खौफनाक वारदात

नोएडा के सेक्टर-73 में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिश्तों के विवाद में हुई इस वारदात में आरोपी के पास से चाकू और मोबाइल बरामद किया गया है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags