Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

पेट्रोल-डीजल 18 से 35 रुपये तक हो सकता है महंगा, बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम, नुकसान में चल रहीं तेल कंपनियां

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में पेट्रोल 18 रुपए और डीजल 35 रुपए तक महंगा हो सकता है। तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे जल्द कीमतें बढ़ने की संभावना है।

top-news

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब नई सरकार का गठन होगा और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

top-news

रीलखा के विकास कसाना इनकम टैक्स विभाग में बने ऑफिस सुपरिटेंडेंट, पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा के रीलखा निवासी विकास कसाना का चयन इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

top-news

दनकौर में दो पड़ोसियों के बीच हो रहा था झगड़ा, लड़ाई देख रहे युवक को पीटा, 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में पड़ोसियों का झगड़ा देख रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

नोएडा प्रदर्शन को लेकर क्या बोले नेता? राहुल और अखिलेश से लेकर कई नेताओं ने सरकार को घेरा

मजदूरों की मजदूरी और प्रदर्शन को लेकर बृजभूषण सिंह, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अलग-अलग बयान दिए। सभी नेताओं ने मजदूरों की समस्याओं और सरकार की भूमिका पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा से 16 वर्षीय किशोरी लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, दो टीमें गठित

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमें गठित की हैं और तलाश जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को मिला आबादी भूखंड, प्राधिकरण ने किया आवंटित

ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए गए। 11 भूखंडों के लिए ड्रा हुआ, जबकि 6 भूखंड सीधे आवंटित किए गए।

top-news

नोएडा पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से बचने, सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील

नोएडा में प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। घरेलू सहायिकाओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में टेंट की दुकान में आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक टेंट की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जल गया। दमकल टीम ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया।

top-news

नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन पर सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सौ, दो सौ रुपये बढ़ाकर सरकार ने मजदूरों को ठगा

नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। अजय राय ने पुलिस कार्रवाई को मजदूर विरोधी बताते हुए उनकी मांगें पूरी करने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की है।

top-news

करनाल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

करनाल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने बीमारी का दावा किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों ने क्यों काटा हंगामा? यूपी के मजदूरों की क्या है डिमांड? कहां से शुरू हुआ पूरा बवाल? जानें सबकुछ यहां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। 13 इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। हरियाणा में 35 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के फैसले के बाद यहां भी कर्मचारियों ने समान मांग उठाई, जिससे विवाद बढ़ गया।

top-news

नोएडा में हिंसा के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, कैटेगरी वाइज वेतन वृद्धि देखें यहां

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक आंदोलन के बाद बड़ा फैसला लेते हुए मजदूरी बढ़ा दी है। नोएडा और गाजियाबाद में अकुशल मजदूरों की सैलरी 11313 से बढ़ाकर 13690 रुपए कर दी गई है। अन्य जिलों में भी नई दरें लागू होंगी, जिससे लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी।

top-news

नोएडा में फिर बवाल, फेस-2 और सेक्टर-80 में पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

नोएडा में श्रमिकों के विरोध के बीच फिर तनाव बढ़ गया। फेस-2 और सेक्टर-80 में पथराव हुआ और पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पहले दिन के हिंसक प्रदर्शन के बाद शहर में पहले से ही सुरक्षा कड़ी की गई थी।

top-news

नोएडा में हिंसा के बाद हाई अलर्ट! पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सोमवार को 100 से अधिक कंपनियों को निशाना बनाया गया था और कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। 7 मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

top-news

नोएडा फेस-2 में हालात सामान्य, भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर रची गई थी हिंसा की साजिश

नोएडा फेस-2 में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं। सड़कों पर यातायात सुचारू है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सोशल मीडिया में साजिश की जांच की जा रही है।

top-news

नोएडा हिंसा की 7 खौफनाक तस्वीरें, देखकर हिल जाएंगे आप, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, लगा दी आग, तोड़ दी गाड़ियां

नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 से अधिक गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के साथ कई जगह आगजनी हुई है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू किए और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है।

top-news

नोएडा में मजदूरों और उद्योंगों के बीच विवाद सुलझाने को लेकर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी गठित, जल्द निकलेगा समाधान

नोएडा में मजदूरों और उद्योगों के बीच विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को मजदूरों का आक्रामक रवैया देखकर शासन ने हाई लेवल कमिटी गठित कर दी है। अब जल्द ही यह कमेटी श्रमिकों और उद्यमियों के बीच वार्ता कराकर विवाद सुलझाने का काम करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

top-news

नोएडा में भयंकर बवाल, गुस्साए मजदूरों ने जमकर की तोड़फोड़ और आगजनी, फेस-2 में हालात काबू करने में लगी पुलिस

नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। फेस टू इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। सड़कों पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

top-news

दादरी बाईपास पर बड़ा हादसा, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं, एक दर्जन बच्चे घायल

ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर दो स्कूल बसों की टक्कर में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags