Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। कई चौकी प्रभारियों और थानों में नई तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, कई जिलों में चोरी की वारदातों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक और चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद बाइक गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हरियाणा से चोरी की गई थीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

top-news

भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, किसानों की मांगों के साथ जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। देशव्यापी आंदोलन के तहत सैकड़ों किसान जुटे। किसानों ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का भी ऐलान किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, सरियों से भरा ट्रक ट्रांसफॉर्मर से टकराने के बाद नाले में गिरा, ड्राइवर की मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा के छपरौला में सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफॉर्मर से टकराने के बाद नाले में गिर गया। केबिन में सरिया घुसने से चालक आमिर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

top-news

नोएडा को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, MP-1 पर 700 करोड़ की परियोजना से DND और सेक्टर-62 के बीच जाम से राहत

नोएडा में एमपी-1 रोड पर सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक 5.43 किलोमीटर लंबी छह लेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। आईआईटी रुड़की इसकी डीपीआर तैयार करेगा। करीब 700 करोड़ रुपये की इस परियोजना से डीएनडी से सेक्टर-62 तक का सफर मात्र 10 मिनट में पूरा हो सकेगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा डायट में ‘प्रज्ञा प्रवाह’ प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को संवैधानिक और मानवीय मूल्यों की दी गई जानकारी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित डायट में ‘प्रज्ञा प्रवाह’ के तहत तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों को संवैधानिक और मानवीय मूल्यों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुसार मूल्यपरक शिक्षा लागू करने की जानकारी दी जा रही है।

top-news

नोएडा में थाने के बाहर महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, भाई पर फॉर्च्यूनर कार कब्जाने का आरोप लगाया, किया प्रदर्शन

नोएडा के थाना-113 के बाहर फॉर्च्यूनर कार के मालिकाना हक को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। महिला ने भाई पर कार कब्जाने का आरोप लगाया, जबकि भाई ने कार बेचने का दावा किया। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

top-news

हिंडन किनारे बसे चोटपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, घरों तक पहुंचा पानी, 60 हजार मकानों पर खतरा, लोगों ने लगाई गुहार

नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में हिंडन नदी का पानी गलियों और घरों तक पहुंचने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग जलभराव, बिजली संकट और राहत व्यवस्था के अभाव से परेशान हैं, जबकि प्रशासन एहतियाती तैयारियों का दावा कर रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फर्जी रजिस्ट्री कर 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जारचा पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले वांछित आरोपी शशिरंजन प्रसून को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और पुलिस गिरोह की जांच में जुटी है।

top-news

दिल्ली मेट्रो कार्ड अब एक्वा लाइन पर भी चलेगा! खत्म होगी अलग टिकट की झंझट

अब नहीं होगी दो कार्ड की जरूरत! मेट्रो यात्रियों को मिली राहत! दिल्ली और नोएडा मेट्रो के बीच खत्म होगी टिकट की झंझट

top-news

12 साल तक वफादारी निभाने वाला चालक निकला चोर, मालिक के 9 लाख लेकर फरार, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा में 12 साल से नौकरी कर रहे चालक ने मालिक के 9 लाख रुपये चोरी कर फरार होने की कोशिश की। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी नकदी और एक अवैध चाकू बरामद कर लिया। मामले में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

top-news

नोएडा में निवेश के नाम पर 44 लाख की ठगी, टेलीग्राम और WhatsApp के जरिए फंसाकर डबल मुनाफे का दिया झांसा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी और विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से करीब 44 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में जल्द शुरू होंगे दो नए स्ट्रीट फूड जोन, बोटेनिकल गार्डन से GIP तक 22 क्योस्क तैयार, कंपनी संभालेगी संचालन

नोएडा में जल्द दो नए हैंगआउट जोन शुरू होंगे। सेक्टर-38ए की स्ट्रीट मार्केट और स्काईमार्क के पास विकसित 'नोएडा-6' में फूड कियोस्क, खरीदारी और मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी। दोनों परियोजनाओं के संचालन के लिए निजी कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

top-news

नोएडा मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, 23 करोड़ की लागत से 21 स्टेशनों पर 'वन नेशन-वन कार्ड' सुविधा होगी शुरू

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो में जल्द ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू होगी। 23 करोड़ रुपये की लागत से सभी 21 स्टेशनों के 200 एएफसी गेट अपग्रेड किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को तेज और आसान टिकटिंग सुविधा मिलेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में शहर का पहला 'आम महोत्सव' बना आकर्षण का केंद्र, RWA बीटा-1 ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में RWA ने शहर का पहला ‘आम महोत्सव’ आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक सौहार्द, आपसी संवाद और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए।

top-news

रेकी कर बंद मकानों में करते थे चोरी, ग्रेटर नोएडा में शातिर गैंग गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण, तमंचा और बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने 20 लाख रुपये के आभूषण, बाइक और हथियार बरामद कर कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए मिलकर सुलझाएंगे सेक्टरों की समस्याएं, नियमित बैठकों का शेड्यूल जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए अब मिलकर सेक्टरों की समस्याओं का समाधान करेंगे। अधिकारियों और निवासियों के बीच नियमित बैठकें होंगी। पहली बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क, ड्रेनेज, आवारा कुत्तों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं पर चर्चा हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में चोरों ने सोसाइटी को बनाया निशाना, एक दर्जन से ज्यादा कारों की बैटरियां चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा के म्यू-2 सेक्टर में चोरों ने सोसाइटी में खड़ी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर लीं। कार सवार चोरों की वारदात CCTV में कैद हुई है। दादरी थाना पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का नोएडा में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने 2027 में भाजपा सरकार की वापसी का दावा करते हुए अखिलेश यादव और PDA राजनीति पर निशाना साधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

top-news

नोएडा में कूड़ा मिलने पर सीनियर मैनेजर की होगी जवाबदेही, सफाई व्यवस्था पर सीईओ कृष्ण करुणेश का सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब किसी भी क्षेत्र में कूड़ा मिलने पर संबंधित सीनियर मैनेजर जिम्मेदार होंगे। नालों की सफाई, कूड़ा उठान और स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए गए।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags