Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा के कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल हुए आउट ऑफ स्टॉक, लोग बिना पेट्रोल डलवाए जा रहे वापस
नोएडा के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। सेक्टर-54 समेत कई पंपों पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। तीन दिनों से स्टॉक नहीं आने की बात सामने आई है। शाम तक नई सप्लाई पहुंचने की संभावना जताई गई है।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, दोस्तों ने युवक को मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी फरार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक दीपक की उसके दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पैसों के विवाद में हुए हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार, 20 मोबाइल और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों और टैक्सी चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 मोबाइल फोन, दो कारें, हथियार और नगदी बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा कमिश्नरेट में पांच थाना प्रभारियों के तबादले, कानून व्यवस्था होगी मजबूत, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पांच थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। दनकौर, दादरी, बिसरख, जेवर एयरपोर्ट और फेज-3 थानों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर में किसान एकता संघ की बैठक, एनपीसीएल के खिलाफ महापंचायत की तैयारी तेज
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में किसान एकता संघ की बैठक में एनपीसीएल के खिलाफ महापंचायत की रणनीति बनाई गई। संगठन ने ग्रामीणों पर बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा के बरसात गांव में सड़क निर्माण अधूरा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
ग्रेटर नोएडा के बरसात गांव में अधूरी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही व मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान राइडर्स का प्रदर्शन, प्रति किलोमीटर न्यूनतम 20 रुपये भुगतान की मांग
नोएडा में ऑनलाइन फूड डिलीवरी राइडरों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कम कमाई के विरोध में प्रदर्शन किया। राइडरों ने प्रति किलोमीटर न्यूनतम 20 रुपये भुगतान और बेहतर सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, कई मामलों में फरार चल रहा था आरोपी
ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी इरफान उर्फ नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, विदेशी महिला 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, नाइजीरियाई नागरिक पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में नाइजीरिया की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
टाइल्स सप्लाई के नाम पर महिला डायरेक्टर से 3.60 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा में टाइल्स सप्लाई के नाम पर महिला कंपनी डायरेक्टर से 3.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुगतान लेने के बाद दुकानदार ने न सामान भेजा और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में हथियार तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई करता था अवैध हथियार, तमंचे और कारतूस बरामद
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार हाल ही में जेवर क्षेत्र में हुए गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार भी उसी ने सप्लाई किया था।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा में बीमा मैच्योरिटी के नाम पर 25 लाख की ठगी, अलग-अलग बहानों से रकम ट्रांसफर कराई, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में बीमा पॉलिसी मैच्योरिटी के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी हुई। ठगों ने खुद को बीमा कंपनी और एनपीसीआई अधिकारी बताकर अलग-अलग बहानों से रकम ट्रांसफर कराई।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा में सेफ सिटी परियोजना के तहत 147 स्थानों पर लगेंगे इमरजेंसी बटन, 13 थानों को मॉर्डन टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा
नोएडा में सेफ सिटी परियोजना के तहत 147 इमरजेंसी बटन और 1949 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। परियोजना में फेस रिकॉग्निशन, नंबर प्लेट ट्रैकिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न की शिकार हुई विवाहिता, पति-ससुर गिरफ्तार, शादी में किया था एक करोड़ रुपये खर्च
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूसे, मामूली विवाद में झगड़ा, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
- Shiv Kumar
- 18 May, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल स्नैचिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 18 स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले वांछित बदमाश लोकेन्द्र उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 18 चोरी के मोबाइल, स्प्लेंडर बाइक और अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी पर नोएडा के कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
- Shiv Kumar
- 16 May, 2026
नोएडा की भीषण गर्मी 2026, लू और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
नोएडा में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू और हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए पानी, ओआरएस, हल्के कपड़े और दोपहर में धूप से बचने जैसे उपाय बेहद जरूरी बताए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 16 May, 2026
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार 2026: नए स्टेशन, रूट मैप और किन इलाकों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
नोएडा मेट्रो Aqua Line विस्तार परियोजना से ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-142, 150 और जेवर कॉरिडोर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। नई लिंक लाइन बनने से दिल्ली मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, यात्रा आसान होगी और प्रॉपर्टी बाजार में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 16 May, 2026
नोएडा में बिना एनओसी चल रहे स्विमिंग पूल, सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, खेल विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
नोएडा में बड़ी संख्या में स्विमिंग पूल बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। खेल विभाग की जांच में लाइफ गार्ड, सीपीआर प्रशिक्षित स्टाफ और सुरक्षा उपकरणों की कमी सामने आई है। विभाग ने मानक पूरे न करने वाले पूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 16 May, 2026






