Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 29 प्रागणकों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी, चार्ज अधिकारी ने डीसीपी नोएडा को लिखा पत्र
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 की ड्यूटी रिसीव न करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने राष्ट्रीय कार्य में असहयोग का आरोप लगाते हुए डीसीपी नोएडा को पत्र भेजा है और अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 02 Jun, 2026
मोनिका नागर मौत मामला: अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच, वायरल वीडियो की होगी फोरेंसिक पड़ताल, नोएडा में 7 मई को हुई थी मौत
ग्रेटर नोएडा की मोनिका नागर मौत मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पति और परिवार के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज है।
- Shiv Kumar
- 02 Jun, 2026
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में विषय विशेषज्ञों के लिए आवेदन शुरू, 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गौतमबुद्धनगर में यूपीएससी, पीसीएस, पीसीएस-जे, नीट और जेईई की निःशुल्क कोचिंग के लिए विषय विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाईट्स सोसायटी में बड़ा हादसा, बाथरूम की छत से गिरा प्लास्टर, परिवार ने आईआरपी व प्राधिकरण में दर्ज की शिकायत
ग्रेटर नोएडा की एवीजे हाईट्स सोसायटी में फ्लैट के बाथरूम की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। निवासियों ने खराब मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
दिल्ली हादसे में अब तक छह लोगों की मौत, भरभराकर गिरी थी 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे 14 लोगों का रेस्क्यू
दिल्ली के सैदुल्लाजाब इमारत हादसे में कई युवाओं की जान चली गई। डॉक्टर, वैज्ञानिक और अधिकारी बनने के सपने देखने वाले इन युवाओं के साथ उनके परिवारों की वर्षों की मेहनत और उम्मीदें भी मलबे में दब गईं।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर जारी सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से हो रही तलाश
नोएडा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय लापता हो गए। चार दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें ड्रोन की मदद से लगातार खोज अभियान चला रही हैं।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
म्यांमार राष्ट्रपति ने ग्रेटर नोएडा में NETRA का किया दौरा, नोएडा में ऊर्जा परियोजनाओं की जानकारी ली, ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक में दिखाई रुचि
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी की अनुसंधान इकाई NETRA का दौरा किया। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, सौर माइक्रोग्रिड और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। यह दौरा भारत-म्यांमार ऊर्जा सहयोग को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 10वीं का छात्र लापता, तीन दिन बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र तीन दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
हिंडन नदी पर बनने वाला पुल पूरी तरह तैयार, पुल से जुड़ने वाली एप्रोच रोड का काम 15 जून तक होगा पूरा, नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान
नोएडा के सेक्टर-146 से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली हिंडन पुल परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। छह लेन का पुल तैयार हो चुका है और एप्रोच रोड का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना पूरी होने पर दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
नोएडा समेत कई औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गीडा, सीडा, बीडा और यूपीसीडा की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत 31 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 31 May, 2026
दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
नोएडा में तेज हवाओं से मिली राहत, 1 जून से फिर बदलेगा मौसम, 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
नोएडा में तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं एक जून से तापमान बढ़ने और 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में परीक्षा देकर लौट रही MBA छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा मातम, एक अन्य छात्र भी घायल
ग्रेटर नोएडा में एमबीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
गौतमबुद्धनगर में 31 मई को 17 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
31 मई 2026 को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नोएडा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परीक्षा 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी और प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर से गिरकर इंजीनियर की मौत, सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से हादसा, सिग्नल चेक करने चढ़ा था 190 फीट ऊपर
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एयरटेल के मोबाइल टॉवर पर काम कर रहे नेटवर्क इंजीनियर की सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से मौत हो गई। इंजीनियर करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे नॉइज बैरियर, 18.81 करोड़ रुपए होंगे खर्च, 50 डेसिबल तक आवाज होगी कम
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए नॉइज बैरियर लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर 18.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह बैरियर 50 डेसिबल तक आवाज कम करने की क्षमता रखते हैं।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा में 3 सेक्टरों में बनेगी पजल पार्किंग, 300 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क
नोएडा के सेक्टर-15, 62 और 124 में जून से पजल पार्किंग का निर्माण शुरू होगा। इन पार्किंग में 300 से ज्यादा वाहन खड़े हो सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण को हर साल लाखों रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जगह पेड़-पोल गिरने से बढ़ी परेशानी, अभी अगले 2 दिन तक अलर्ट!
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। दो बच्चे घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
गर्मी में खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आइसक्रीम समेत 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
गर्मियों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान आइसक्रीम, दूध और क्रीम समेत 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। एक प्रतिष्ठान में लेबलिंग गड़बड़ी मिलने पर 25 डिब्बे सीज किए गए।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026






