Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
नोएडा में रिटायर्ड मैनेजर से 47.90 लाख की साइबर ठगी, शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का दिया झांसा
ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक रिटायर्ड प्रबंधक से 47.90 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पीड़ित को फंसाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान युद्ध का किया विरोध, बोले- आम लोग चुका रहे लापरवाह फैसले की कीमत
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी कीमत आम लोग चुका रहे हैं। उन्होंने युद्ध को कांग्रेस की मंजूरी के बिना शुरू किया गया फैसला बताया। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा में बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, बीमारी से था परेशान, नहीं मिला सुसाइड नोट
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। परिवार के अनुसार वह लंबे समय से गंभीर बीमारी और तनाव से परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
- Shiv Kumar
- 28 May, 2026
नोएडा में युवकों का तमंचा लहराते VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर उठी एक्शन की मांग, अब पुलिस कर रही तलाश
नोएडा में तमंचा लहराते युवकों के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वीडियो की लोकेशन, युवकों की पहचान और हथियारों की जांच कर रही है। अवैध हथियार मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
- Shiv Kumar
- 28 May, 2026
नोएडा में कंपनी अकाउंटेंट से 18 लाख की साइबर ठगी, डायरेक्टर बनकर व्हाट्सऐप से कर दिया कांड
नोएडा में साइबर ठगों ने कंपनी डायरेक्टर की फोटो लगाकर अकाउंटेंट से 18 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने खुद को मीटिंग में व्यस्त बताकर तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए। बाद में असली डायरेक्टर से बातचीत होने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 28 May, 2026
नोएडा के मोरना गांव में कबाड़ की दुकानों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
नोएडा के मोरना गांव में कबाड़ की दो दुकानों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 28 May, 2026
नोएडा सेक्टर-2 में ट्रांसफॉर्मर में लगी भयानक आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
नोएडा सेक्टर-2 के प्लॉट D-64 में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सिस्टम किया चेक
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, ताले-सील और सीसीटीवी सिस्टम की जांच की। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
तेरहवीं से लौट रहे बाप-बेटे, रास्ते में हो गया कुछ ऐसा, हिल गया हर कोई, यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। परिवार तेरहवीं संस्कार से लौट रहा था।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में ईद-उल-अजहा से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर रहेगी नजर
ग्रेटर नोएडा में ईद-उल-अज़हा से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग कर लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़, पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर किया लंगड़ा, तमंचा और बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश शहजाद घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने SIR को माना वैध, कहा- EC ने अधिकार के तहत मतदाता पुनरीक्षण कराया, इसे गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को वैध ठहराया। अदालत ने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध करने के लिए आयोग विशेष प्रक्रिया अपना सकता है। फैसले से चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिली है और कई राज्यों में यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
नोएडा में 45 डिग्री पहुंचा पारा, 28 को बारिश के साथ आंधी के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत
नोएडा में नौतपा के बीच तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को बारिश और आंधी की संभावना जताई है। तेज गर्मी से बचाने के लिए शहर में पेड़ों को ग्रीन शीट से ढका गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2026
जनगणना : बुधवार तक ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले प्रगणकों पर होगी एफआईआर, दी गई चेतावनी
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2026-2027 की ड्यूटी नहीं लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने बुधवार शाम तक ड्यूटी रिसीव करने का अल्टीमेटम दिया है और आरडब्ल्यूए व एओए से भी जनगणना कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की है।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
600 रुपये के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को भी पीटा
अलीगढ़ में 600 रुपये के विवाद में ऑटो चालक यामीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
जनगणना कार्य में लापरवाही पर नोएडा प्राधिकरण सख्त, कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
नोएडा प्राधिकरण ने जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। तय समय तक काम शुरू नहीं करने पर जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने दुकान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक का शव पार्क में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दुकान मालिक पर प्रताड़ना, मारपीट और झूठा चोरी का आरोप लगाकर मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया है।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
शादी से इनकार पर महिला की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नोएडा के हरौला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते परिवार पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए थे।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
लूट के बाद भाग रहे बदमाश से दादरी पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार
नोएडा के दादरी क्षेत्र में पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तमंचा और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
- Shiv Kumar
- 26 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर के पास एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 25 May, 2026






