नोएडा
नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली विभाग ने शुरू की नई हेल्पलाइन सुविधा, जान लें अपने काम की खबर
नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई QR कोड आधारित शिकायत सुविधा शुरू की गई है। अब उपभोक्ता मोबाइल से QR कोड स्कैन कर बिल, मीटर, लाइन और कटौती से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। समस्या के समाधान की जानकारी ई-मेल से दी जाएगी।
- Shiv Kumar
- 12 May, 2026
सपा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी के बाद शहर में लगे होर्डिंग, नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पोस्टर वॉर
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ शहरभर में पोस्टर लगाए हैं और अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 12 May, 2026
नोएडा में सड़क मार्ग से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए 15 ई बसों का होगा संचालन, चार रुटों को किया गया फाइनल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। इंडिगो और अकासा एयरलाइन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 15 एसी ई-बसें चार प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 12 May, 2026
अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर की उड़ानें होंगी शुरु, जानिए किन शहरों के बीच होंगी सीधी उड़ाने
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर 16 जून 2026 से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 12 May, 2026
नोएडा से एयरपोर्ट तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, यात्रियों को बड़ी राहत
नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 1 जून से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली ये बसें कम प्रदूषण और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर को आसान बनाएंगी।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
आनंद सरपंच की पहल रंग लाई, याकूबपुर सरकारी स्कूल में फिर शुरू हुई आरओ वाटर सप्लाई, लंबे समय से बंद पड़ी थी आरओ मशीन
नोएडा फेस-2 के याकूबपुर सरकारी स्कूल में लंबे समय से बंद पड़ी आरओ मशीन आनंद सरपंच की पहल के बाद फिर से चालू हो गई। अब बच्चों को स्कूल में साफ और ठंडा पीने का पानी मिल रहा है।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा के सेक्टर-63 में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जाँच
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 31 लैपटॉप बरामद
नोएडा सेक्टर-113 थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 चोरी के लैपटॉप, नकदी, चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा में अवैध कबाड़ियों पर सख्ती की तैयारी, पुलिस वेरिफिकेशन और NOC हुई अनिवार्य
नोएडा में अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। अब कबाड़ियों को एनओसी, पुलिस वेरिफिकेशन और प्राधिकरण में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस कर रही जाँच
नोएडा के सेक्टर-22 चौड़ा गांव स्थित पिज्जा हंट दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक पिज्जा पर थूकता दिख रहा है। वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो सही मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा में लोहे का गेट गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
नोएडा के गेझा गांव में खेलते समय लोहे का गेट गिरने से 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। परिवार ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा में फूड वैन के लिए बनेंगे खास जोन, सड़क किनारे अव्यवस्था पर लगेगा ब्रेक, रजिस्ट्रेशन के बाद जगह होगी एलॉट
नोएडा प्राधिकरण शहर में फूड वैन के लिए विशेष वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और तय स्थानों पर ही फूड वैन संचालित की जा सकेंगी।
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा में NHM कर्मचारियों का वेतन अटका, हड़ताल की चेतावनी
नोएडा में एनएचएम के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने 21 मई से हड़ताल की चेतावनी दी है। वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
- Shiv Kumar
- 09 May, 2026
नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, कचरा प्रबंधन पर बढ़ेगी निगरानी
नोएडा में अब सभी बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। नई डिजिटल व्यवस्था से कचरा प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी और होटल, मॉल, सोसायटी समेत बड़े संस्थानों की निगरानी आसान होगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 09 May, 2026
“जेवर एयरपोर्ट बना महंगा तो कैसे भरेगी उड़ान?” टिकट कीमतों पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उठाए सवाल
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रस्तावित UDF और महंगे टिकट किरायों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार को पत्र भेजकर शुल्कों में कमी और एयरपोर्ट को आम यात्रियों के लिए किफायती बनाने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 08 May, 2026
नोएडा में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, बैंक लोन, ई-चालान और बिजली बिल समेत तमाम समस्याओं का होगा समाधान
गौतमबुद्धनगर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें बैंक लोन, वैवाहिक विवाद, ई-चालान और कई अन्य मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 08 May, 2026
नोएडा में जमीनों के बढ़े दाम, आवासीय और संस्थागत समेत इंडस्ट्रियल प्लॉट हुए 11 परसेंट महंगे, व्यावसायिक के नहीं बढ़े रेट
नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक भूखंडों की कीमतों में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें ई-ऑक्शन में बढ़ती बोली को देखते हुए लागू की गई हैं। व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- Shiv Kumar
- 08 May, 2026
नोएडा में व्यापारी को लगा दिया 57 लाख का चूना, मुनाफे का झांसा देकर किया कांड, रकम निकालने गए तो पता चला हो गए बर्बाद
नोएडा के सेक्टर-53 निवासी कारोबारी से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 56.93 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए जाल बिछाया। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
- Shiv Kumar
- 08 May, 2026
नोएडा एयरपोर्ट से टिकटों की बुकिंग शुरू, 15 जून को पहला विमान भरेगा उड़ान, लखनऊ का किराया 5 हजार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। 15 जून से इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 08 May, 2026
याचिका समिति की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद की याचिका समिति की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों से हर याचिका का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
- Shiv Kumar
- 06 May, 2026






