Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा पुलिस का तगड़ा एक्शन, साइबर ठग को दबोचा, आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी शिकायत दर्ज, पॉलिसी के नाम पर ठगी

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योरिटी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ठगता था। उसके खातों में करीब 2.88 लाख रुपये की लेनदेन मिली है। जांच जारी है।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट ने MANN FLEET कंपनी को बनाया अपना मोबिलिटी सर्विस पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी आसान ट्रांसपोर्ट सेवाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने मान फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड को अपना मोबिलिटी सर्विस पार्टनर नियुक्त किया है। नई व्यवस्था के तहत रेंटल कार, शटल बस और शहर से कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू होंगी। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।

top-news

नोएडा में युवराज मौत मामले में PIL दाखिल, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई, रिस्पॉन्स टीम को लेकर प्राधिकरण से मांगा जवाब

नोएडा में लगातार हो रही गंभीर घटनाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा है। 17 मार्च 2026 को अगली सुनवाई होगी। याचिका सेक्टर-150 हादसे के बाद दायर की गई थी।

top-news

सफाईकर्मियों की हड़ताल से मिनी कनॉट प्लेस के हालात बेकाबू, चारों तरफ लगा कचरे का ढेर, व्यापारियों से लेकर आम लोग परेशान

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मिनी कनॉट प्लेस में गंदगी के चलते हालात खराब हो गए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने की मांग की है।

top-news

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

top-news

एयरपोर्ट प्रभावित किसानों के लिए खुशखबरी, बच्चों को मिलेगी नौकरी, जेवर विधायक ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के परिवारों को रोजगार देने पर अहम बैठक हुई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया से नौकरी दिलाने के निर्देश दिए है। संबंधित एजेंसियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

top-news

नोएडा में जल्द शुरू होंगे तीन मेट्रो प्रोजेक्ट, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 से नॉलेज पार्क-5 तक होगा विस्तार

नोएडा में अप्रैल में तीन मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 और डिपो से बोड़ाकी तक विस्तार शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स से एयरपोर्ट और आरआरटीएस कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

top-news

नोएडा में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के मामले में थार चालक पर FIR, सोमवार को हादसे में चार लोग हुए थे घायल

नोएडा सेक्टर-49 में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर युवक की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, मच गया हाहाकार

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में आपसी रंजिश में युवक नितिन को घेरकर गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, दादरी विधायक ने किया शुभारंभ, उद्योगों और श्रमिकों को होगा ये लाभ

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में पहले श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ है। केंद्र में कारीगरों के लिए बैठने, शौचालय और रसोई की सुविधा दी गई है। यह पहल श्रमिकों और उद्योगों को जोड़ने का माध्यम बनेगी और रोजगार प्रक्रिया को आसान करेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में युवक को बेरहमी से पीटा, पाइप से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी को दबोचा

ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव में पार्किंग विवाद को लेकर युवक की पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंशुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

top-news

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, UPSRTC चलाएगा 100 नई बसें, जल्द तय किए जाएंगे रूट, सफर होगा आसान

नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 100 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। राज्य परिवहन निगम बसों का संचालन करेगा। योजना से करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में हवा न डालने पर बवाल, दबंग ने पंचर वाले के साथ की मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

नोएडा के सेक्टर-21 में हवा न भरने पर एक कार सवार ने पंचर बनाने वाले से मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा में 18वीं मंजिल से गिरी महिला मजदूर, मौत से मचा मातम, साइट पर ईंट देते समय बैलेंस बिगड़ने से हादसा

नोएडा के सेक्टर-43 में निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। वह पति के साथ मजदूरी करती थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

top-news

नोएडा में होली से पहले खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, होटल संचालकों व पनीर विक्रेताओं में खलबली, कई जगह लिए सैंपल

नोएडा में होली से पहले नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर सात खाद्य नमूने लिए। डेयरी, होटल और तेल निर्माण इकाइयों की जांच की गई। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, गड़बड़ी मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

top-news

नोएडा में लिफ्ट में फंसे चार लोग, घुटन से एक बच्चे समेत बुजुर्ग और महिला की तबीयत हुई खराब, परिजनों ने काटा हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से चार लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। बच्चे और बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने बिसरख थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

top-news

एक्सप्रेस वे पर वाहनों का लोड कम करने की तैयारी, दोनों तरफ बनेगी 45 मीटर चौड़ी रोड, जल्द होगा जमीन का अधिग्रहण

नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 45 मीटर सेक्टर रोड को बैकअप कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर 163-167 के बीच जमीन अधिग्रहण कर गैप भरे जाएंगे। साथ ही 11.5 किमी पुश्ता रोड की री-सर्फेसिंग भी की जाएगी।

top-news

तालाब में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत, 6 दिन से था लापता, प्रशासनिक लापरवाही से हादसा

ग्रेटर नोएडा के चिपयाना गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय ईशु का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार खेलते समय तालाब में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, जबकि ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस कर रही शिनाख्त

ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के लिए सोशल मीडिया व गुमशुदगी रिपोर्ट के जरिए परिजनों की तलाश की जा रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags