Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार थार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार
नोएडा के सेक्टर 49 क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लाइन में काम करते समय बिजली चालू होने से हादसा
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में शटडाउन के दौरान लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन रवि की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर रखकर जाम लगाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
दकनौर में लोक शक्ति को झटका, पार्टी छोड़ कार्यकर्ताओं ने किसान एकता संघ की ली सदस्यता, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कई कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़कर किसान एकता संघ की सदस्यता ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की योजना बनाई गई।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में टला बड़ा हादसा, रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को झपकी आने से अनियंत्रित
नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क के पास रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था। पुलिस ने क्रेन से डंपर हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और गोवध के उपकरण बरामद किए गए।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, जमीन समेत लाखों रुपये का कर दिया हेरफेर, पुलिस ने 7 पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जेवर में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जमीन का बैनामा धोखाधड़ी से कराने और बैंक खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
यादव जी की लव स्टोरी पर हंगामा, भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे समाज को अपमानित करने वाली फिल्म
नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया। संगठन ने फिल्म निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा धूमधाम से जा रही थी बारात, जेनरेटर की तार से चिपक गया किशोर, मौत से मचा मातम
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान जनरेटर के करंट से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह झूमर लाइट पकड़े हुए था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पार्ट टाइम काम करता था। घटना से गांव में शोक है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी की पार्किंग से वाहन चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पीड़ितों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में दो दिनों में दो चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। 20 फरवरी को साइकिल और 21 फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी हुई। दोनों वारदातें सीसीटीवी में कैद हैं। बिसरख पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में इनवेस्टमेंट के नाम पर बड़ा धोखा, 64 लाख रुपये की लगा दी चपत, 20 से अधिक बार ट्रांजैक्शन कराकर खाता किया खाली
नोएडा के सेक्टर-58 में एक आर्किटेक्ट से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 64.59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने व्हाट्सऐप और फर्जी वेबसाइट के जरिए मुनाफे का झांसा दिया। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में 12 लाख के गांजा जब्त, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पश्चिम बंगाल से लाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई
ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में 80 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दो तस्कर गिरफ्तार हुए और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में मंदिर तोड़ने पहुंचा प्रशासन, सोसाइटी वालों ने किया जमकर हंगामा, एसडीएम पर अभद्रता के आरोप, सोसाइटी के भीतर बनाया जा रहा था मंदिर
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित महागुन मेपल सोसाइटी में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद प्रशासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद हंगामा हुआ। कुछ निवासियों ने एसडीएम पर अभद्रता के आरोप भी लगाए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर चिप यूनिट लगने से देश का होगा विकास, सालाना 45 हजार करोड़ जीडीपी योगदान का अनुमान, 3700 करोड़ का निवेश
ग्रेटर नोएडा के जेवर में 3700 करोड़ रुपये के निवेश से इंडिया चिप की डीडीआईसी ओसैट यूनिट स्थापित होगी। 2028 तक शुरू होने वाली इस परियोजना से 3500 रोजगार सृजित होंगे और भारत की सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने होली से पहले एक क्विंटल गुलाब जामुन किए नष्ट, छापेमारी कर हानिकारक रिफाइंड किया सीज
नोएडा में होली से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 100 किलो दूषित गुलाब जामुन नष्ट किए और हजारों पैक रिफाइंड तेल सीज किया। फोर्टिफिकेशन लोगो और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में मुआवजे के बंटवारे को लेकर बवाल, बड़े ने कर दी छोटे की हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
ग्रेटर नोएडा के कलूपुरा गांव में 30 लाख रुपये के मुआवजे के बंटवारे को लेकर छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने बड़े भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में कई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी, डीसीपी और एडीसीपी स्तर पर तबादले
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई डीसीपी और एडीसीपी अधिकारियों का तबादला किया गया है। नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए महिला सुरक्षा, यातायात, साइबर और मुख्यालय से जुड़े पदों पर बदलाव किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा में अखिलेश यादव की बेटी की कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सूरजपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में एकाउंटेंट ने अपनी ही कंपनी को लगाया तगड़ा चूना, सात साल 85 लाख रुपये कर दिए पार, मालिक को पता चला तो हो गया शॉक्ड, दर्ज कराया मुकदमा
नोएडा के सेक्टर-63 में एक कंपनी के अकाउंटेंट पर 85 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। जीएसटी भुगतान के नाम पर भेजी गई रकम विभाग में जमा नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी व सीएम योगी ने रखी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला, 4 हजार करोड़ से 48 एकड़ में बनेगा उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 यमुना सिटी में 48 एकड़ में बनने वाले सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली रखी। करीब 3706 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में रोजगार और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026
नोएडा अथॉरिटी की नई हाउसिंग पॉलिसी 2026, घर खरीदारों के लिए क्या बदला और क्या नहीं? जानें सबकुछ यहां
नोएडा अथॉरिटी की नई हाउसिंग पॉलिसी 2026 में पारदर्शिता, ऑनलाइन बुकिंग और अफोर्डेबल हाउसिंग पर जोर दिया गया है। निवेशकों और घर खरीदारों दोनों के लिए नए अवसर खोले गए हैं। डिजिटल प्रक्रिया और सख्त नियमों से रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026






