Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा के जिला अस्पताल में फिर सामने आई लापरवाही, गायनी ओटी की गैलरी में गिरी सीलिंग, 300 करोड़ की बिल्डिंग पर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल में शनिवार को तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर की गैलरी में सीलिंग का हिस्सा गिर गया। हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अस्पताल में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

top-news

नोएडा में साइबर ठगी का नया तरीका, गैस कनेक्शन बंद होने का दिखाया डर, अगले दिन बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 9.77 लाख रुपए

ग्रेटर नोएडा में गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 9.77 लाख रुपये ठग लिए। खुद को आईजीएल अधिकारी बताकर आरोपी ने वीडियो कॉल पर भुगतान की रसीद मांगी। रसीद साझा करने के बाद खाते से छह से ज्यादा लेनदेन हुए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में वेतन को लेकर Zepto कर्मचारियों का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा वर्करों ने काम किया बंद, पूरी सैलरी की मांग की

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित Zepto कंपनी में वेतन को लेकर 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके खातों में पूरी सैलरी नहीं पहुंची। वर्करों ने कंपनी प्रबंधन से पूरी सैलरी का भुगतान कराने की मांग की है।

top-news

नोएडा सेक्टर-51 में फंदे पर लटका मिला मेड का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच

नोएडा के सेक्टर-51 में एक मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड, 12 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट जारी

नोएडा में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है, जबकि मानसून में अब तक सामान्य से 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये लौटाने के विवाद के बाद युवक की मौत, पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये के विवाद के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी विनय कुमार शर्मा उर्फ विजयपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

top-news

फर्जी एनओसी से बिजली कनेक्शन का मामला उजागर, जानें नोएडा में सही तरीके से बिजली कनेक्शन कैसे लें

नोएडा में फर्जी एनओसी के जरिए बिजली कनेक्शन दिलाने के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ाई है। जानिए वैध बिजली कनेक्शन लेने की सही प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स, एनओसी की जांच का तरीका और फ्रॉड से बचने के जरूरी उपाय।

top-news

बिना पुलिस वेरिफिकेशन विदेशियों को मकान किराए पर देना पड़ेगा भारी, नोएडा पुलिस जारी करेगी नोटिस

नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों को किराए पर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने पर जोर दिया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। जानिए सत्यापन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और नियमों का पालन क्यों जरूरी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग को लेकर बढ़ते विवादों पर प्राधिकरण सख्त, 24 सोसाइटियों में बैठक कर निकाला जाएगा स्थायी समाधान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवारा कुत्तों को लेकर होने वाले विवाद खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। सभी पक्षों की सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट तय किए जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों में चरणबद्ध बैठकें आयोजित की जाएंगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांड बने खतरा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांड श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में एक बाइक सवार की मौत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा, कुछ सेकेंड पहले वहीं खेल रहे थे बच्चे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद था, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। निवासियों ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

top-news

गौतमबुद्ध नगर से शुरू हुआ ‘अगस्त क्रांति अभियान’, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अवैध भूजल दोहन और मिलावटखोरी के खिलाफ खोला मोर्चा

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर जिला मुख्यालय से अगस्त क्रांति अभियान की शुरुआत की। संगठन ने भ्रष्टाचार, अवैध भूजल दोहन और मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

top-news

नोएडा में बारिश के बाद जलभराव से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस, 3 से 4 फीट पानी में रुकी; लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला

नोएडा में लगातार बारिश से सेक्टर-95 अंडरपास में 3 से 4 फीट पानी भर गया, जिससे एक एंबुलेंस फंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक होगा इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026, तैयारियों की समीक्षा कर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

top-news

नोएडा में सेक्टर-132 पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 10 करोड़ की परियोजना से हटेगा गोल चक्कर और सड़क होगी चौड़ी

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-132 गोलचक्कर पर ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए 10.25 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। गोलचक्कर हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी और कलवर्ट बनाया जाएगा, जिससे 50 हजार से अधिक लोगों को रोजाना राहत मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना, 12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी

नोएडा में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है, हालांकि मानसून अब भी सामान्य से काफी कमजोर बना हुआ है।

top-news

ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम फिर होगा गुलजार, 210 रुपये सालाना शुल्क पर मिलेगी स्पोर्ट्स कोचिंग की सुविधा

गौतमबुद्धनगर में शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को दोबारा आमजन के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। यहां 210 रुपये वार्षिक शुल्क पर खेल प्रशिक्षण मिलेगा। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भी नियमित कोचिंग और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

top-news

फर्जी दस्तावेजों से मकान किराए पर देने के मामले बढ़े, नोएडा में रेंटल एग्रीमेंट से पहले बरतें ये सावधानियां

नोएडा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए रेंटल फ्रॉड के मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। मकान मालिक और किरायेदार दोनों को रेंट एग्रीमेंट से पहले दस्तावेजों की जांच, पुलिस वेरिफिकेशन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि आर्थिक और कानूनी नुकसान से बचा जा सके।

top-news

नोएडा सोसाइटी में लिफ्ट में फंसने की घटनाएं बढ़ीं, जानें लिफ्ट सुरक्षा के जरूरी टिप्स

नोएडा की कई हाई-राइज सोसाइटियों में लिफ्ट रुकने और लोगों के फंसने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हैं। विशेषज्ञ नियमित मेंटेनेंस, तकनीकी निरीक्षण और सही उपयोग पर जोर देते हैं। जानिए लिफ्ट में फंसने पर क्या करें और किन सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उफैरिया मॉल में जमकर मारपीट, लात-घूंसे और डंडे चले, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उफैरिया मॉल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लात-घूंसों और डंडों से हुई मारपीट के मामले में बिसरख थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags