Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, सरिया से भरा कैंटर दुकान में घुसा, चालक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर सरिया से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। गैस कटर और हाइड्रा क्रेन से रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

top-news

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन और शबाना आजमी के विलेन अवतार ने बढ़ाया रोमांच

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। एक्शन, सस्पेंस और इमोशन से भरपूर यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी का बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 98 मोबाइल और सैकड़ों पार्ट्स बरामद

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 98 मोबाइल फोन, 300 से अधिक मोबाइल पार्ट्स, चोरी की बाइक, अवैध चाकू और अन्य सामान बरामद कर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के गंग नहर रोड पर तेज रफ्तार कार ने दंपत्ति को रौंदा, दोनों की मौत, चालक कार छोड़कर फरार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में गंग नहर रोड पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में हरिकेश और उनकी पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में घर के बाहर बदमाश ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड पर बनेगा क्लोवर लीफ, 67.81 करोड़ की परियोजना से लाखों लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड पर 67.81 करोड़ रुपये की लागत से क्लोवर लीफ बनाया जाएगा। दो साल में पूरी होने वाली इस परियोजना से चार लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दादरी व विश्वकर्मा रोड के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

top-news

नोएडा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 14 चोरी की बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 चोरी की मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर बाइक चोरी करता था।

top-news

गौतमबुद्धनगर में 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का होगा टीकाकरण

गौतमबुद्धनगर में 18 से 28 अगस्त तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें 5 से 10 वर्ष के छूटे हुए बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में दूषित पानी से हड़कंप, 100 से ज्यादा लोग बीमार, 70 बच्चे भी प्रभावित, निवासियों ने लापरवाही के लगाए आरोप

ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। निजी लैब की रिपोर्ट में पानी में बैक्टीरिया मिलने का दावा किया गया है। निवासियों ने जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में व्यापारी पर हमला, पाइप में सीमेंट भरने से रोकने पर दबंगों ने लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में मकान की पाइप में सीमेंट भरने से रोकने पर दबंगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 22 लाख की साइबर ठगी, मुंबई साइबर पुलिस अधिकारी बनकर किया शिकार

नोएडा के सेक्टर-37 निवासी बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 22 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने खुद को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आवारा पशु से टकराई बाइक, बुलंदशहर के कारपेंटर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा के दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर आवारा पशु से बाइक टकराने पर 47 वर्षीय कारपेंटर अनीस की मौत हो गई। वह बुलंदशहर के रहने वाले थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग उठाई।

top-news

नोएडा हाई-राइज सोसाइटी में बालकनी से प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ीं, जानें सुरक्षा उपाय

नोएडा की हाई-राइज सोसाइटियों में बालकनी और दीवारों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं सुरक्षा चिंता बढ़ा रही हैं। निर्माण गुणवत्ता, नमी और मेंटेनेंस की कमी इसके कारण हो सकते हैं। स्ट्रक्चरल ऑडिट, नियमित जांच और समय पर मरम्मत से हादसों का खतरा कम किया जा सकता है।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी कनेक्टिविटी योजना, दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले 50 किमी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट तय

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ने के लिए 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट तैयार हो गया है। करीब 4 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों को तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फर्जी वकालत कर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकली नोटरी मोहर और दस्तावेज बरामद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में खुद को वकील बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी नोटरी मोहर, कूटरचित दस्तावेज और कोर्ट से जुड़े कई फर्जी प्रपत्र बरामद हुए हैं।

top-news

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी

दिल्ली पुलिस ने इंदौर में चल रहे फर्जी निवेश कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर बाजार और फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे। जांच में हजारों निवेशकों का निजी डेटा भी बरामद हुआ।

top-news

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई 1.28 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई ज्वेलरी बरामद

यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्वेलरी व्यापारी से हुई 1.28 करोड़ रुपये की लूट का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और लूटी गई पूरी सोने-चांदी की ज्वेलरी, कार व अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

top-news

गौतमबुद्धनगर में दुग्धशाला विकास विभाग की स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, किसानों और पशुपालकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

गौतमबुद्धनगर में दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों और पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र भी वितरित किए गए।

top-news

नोएडा में 34 करोड़ रुपये की लागत से जीरो शेप स्काईवॉक का निर्माण शुरू, रोजाना 5 लाख पैदल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नोएडा सेक्टर-62 के मॉडल टाउन गोलचक्कर पर 34.34 करोड़ रुपये की लागत से जीरो आकार का स्काईवॉक बनाया जा रहा है। 530 मीटर लंबे इस स्काईवॉक से रोजाना करीब 5 लाख पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

top-news

नोएडा में डिजिटल ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, जेल का डर दिखाकर 6.31 लाख ऐंठे, 11 महीने तक करता रहा परेशान

नोएडा में टेलीग्राम के जरिए कारोबारी को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर 10 महीने तक ब्लैकमेल किया गया। बदनामी और जेल भेजने की धमकी देकर ठगों ने 6.31 लाख रुपये वसूल लिए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags