Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली विभाग ने शुरू की नई हेल्पलाइन सुविधा, जान लें अपने काम की खबर

नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई QR कोड आधारित शिकायत सुविधा शुरू की गई है। अब उपभोक्ता मोबाइल से QR कोड स्कैन कर बिल, मीटर, लाइन और कटौती से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। समस्या के समाधान की जानकारी ई-मेल से दी जाएगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा के जारचा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा, मारपीट के मामले में फरार चल रहा था आरोपी, कुल्हाड़ी बरामद

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। आरोपी पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रवीण भारतीय समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, आज रिहाई की मांग तेज

गौतमबुद्ध नगर में भूख हड़ताल पर बैठे करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने डीसीपी से मिलकर सभी की रिहाई की मांग की।

top-news

सपा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी के बाद शहर में लगे होर्डिंग, नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पोस्टर वॉर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ शहरभर में पोस्टर लगाए हैं और अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है।

top-news

नोएडा में सड़क मार्ग से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए 15 ई बसों का होगा संचालन, चार रुटों को किया गया फाइनल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। इंडिगो और अकासा एयरलाइन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 15 एसी ई-बसें चार प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

top-news

गौतमबुद्ध नगर के दादरी पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 2 अवैध चाकू और कई मोटरसाइकिल बरामद

दादरी थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली और एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

top-news

पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, दबंगों ने युवक और उसकी नाबालिग बेटी को भी पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से युवक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी की पिटाई का वीडियो CCTV में कैद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।

top-news

न्यू नोएडा के पहले फेस में 37 गावों की जमीन लेने की तैयारी, गौतमबुद्ध नगर के 13 गाँव शामिल, किसानों की सहमती से ली जाएगी जमीन

न्यू नोएडा परियोजना के तहत 209 वर्गकिमी क्षेत्र में नया शहर बसाया जाएगा। पहले चरण में बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के 37 गांवों की जमीन किसानों की सहमति से ली जाएगी। प्राधिकरण ने मुआवजा दर और विकास योजना भी तय कर दी है।

top-news

जूनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन-8 के पहले ट्रायल का भव्य आगाज, नन्हे क्रिकेटरों को मिला बड़ा मंच, दिखा जबरदस्त उत्साह

जूनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन-8 के पहले ट्रायल में अंडर-15 के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनुभवी कोचों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी। अब अगला ट्रायल 24 मई को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित शॉट क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा।

top-news

अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर की उड़ानें होंगी शुरु, जानिए किन शहरों के बीच होंगी सीधी उड़ाने

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर 16 जून 2026 से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा से एयरपोर्ट तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 1 जून से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली ये बसें कम प्रदूषण और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर को आसान बनाएंगी।

top-news

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, प्राधिकरण ने बढ़ाईं दरें

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना अब और महंगा हो गया है। प्राधिकरण ने आवासीय, औद्योगिक और ग्रुप हाउसिंग संपत्तियों की दरों में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों का असर घर खरीदारों, निवेशकों और कारोबारियों पर साफ दिखाई देगा।

top-news

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्वतंत्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा और अभय मिश्रा समेत कई अफसरों ने नया कार्यभार संभाल लिया है।

top-news

आनंद सरपंच की पहल रंग लाई, याकूबपुर सरकारी स्कूल में फिर शुरू हुई आरओ वाटर सप्लाई, लंबे समय से बंद पड़ी थी आरओ मशीन

नोएडा फेस-2 के याकूबपुर सरकारी स्कूल में लंबे समय से बंद पड़ी आरओ मशीन आनंद सरपंच की पहल के बाद फिर से चालू हो गई। अब बच्चों को स्कूल में साफ और ठंडा पीने का पानी मिल रहा है।

top-news

साइड न देने पर की गाली-गलौच, फायरिंग भी किया, नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में हाईवा चालक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना साइड न देने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

top-news

नोएडा के सेक्टर-63 में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जाँच

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 31 लैपटॉप बरामद

नोएडा सेक्टर-113 थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 चोरी के लैपटॉप, नकदी, चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।

top-news

नोएडा में अवैध कबाड़ियों पर सख्ती की तैयारी, पुलिस वेरिफिकेशन और NOC हुई अनिवार्य

नोएडा में अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। अब कबाड़ियों को एनओसी, पुलिस वेरिफिकेशन और प्राधिकरण में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु, सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला मुख्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन में किसानों, युवाओं और स्थानीय लोगों की समस्याएं उठाई गईं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की नगदी और कीमती सामान लेकर फरार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में बंद घर का गेट तोड़कर चोर लाखों की नगदी, ज्वेलरी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 5 दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags