Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
जिम्स कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज, धरने के पांचवें दिन दो महिला कर्मियों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान दो महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थायी भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन समाप्त न करने की बात कह रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में डिंपल चौधरी का वीडियो वायरल, फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाला मामला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद और गाली-गलौज दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, मामला शांत करा दिया गया।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में ई-रजिस्ट्री के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पैदल मार्च रोका, 9वें दिन भी हड़ताल जारी
ग्रेटर नोएडा में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। पैदल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। वकीलों का कहना है कि नई व्यवस्था से रोजगार प्रभावित होगा, जबकि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
क्रिप्टो निवेश के नाम पर कंपनी कर्मचारी से 17 लाख की ठगी, निवेश के बदले दिखाया लाभ, व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जालसाजी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कंपनी कर्मचारी से क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए 17 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने फर्जी मुनाफा दिखाकर रकम ट्रांसफर करवाई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में नाबालिग से छेड़छाड़, रास्ता पूछने के बहाने बैड टच किया, सोसायटी के लोगों ने की सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसाइटी में नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बिसरख थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, रॉयल सिटी सोसाइटी की घटना, इलाके में हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। पड़ोसी युवकों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
नोएडा में बेस्ट हॉस्पिटल: इमरजेंसी, विशेषज्ञ डॉक्टर और OPD की पूरी जानकारी 2026
नोएडा में 2026 तक सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बड़े अस्पताल मौजूद हैं। यहां इमरजेंसी, OPD और सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा मिलती है। सही अस्पताल चुनना, विशेषज्ञ डॉक्टर और कैशलेस इंश्योरेंस सुविधा मरीजों के बेहतर और समय पर इलाज के लिए जरूरी है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा इकोटेक-3 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के तार, नकदी और वाहन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा इकोटेक-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से बिजली के तार, कॉपर वायर, नकदी और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा में हिंडन-यमुना डूब क्षेत्र पर बुलडोजर, 20 जून तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन और यमुना के डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 20 जून तक कई सेक्टरों और गांवों में बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
- Babli Ansari
- 18 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, एक्सप्रेसवे पर गिरे पत्थर हटाकर बचाई कई लोगों की जान
ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड ट्रक से गिरे पत्थरों के कारण हादसे का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सड़क साफ कराई, पंचर वाहनों की मदद की और यातायात को सुरक्षित व सुचारू बनाया।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना का ड्रा शुरू, 973 प्लॉटों के लिए 1.10 लाख से ज्यादा आवेदक मैदान में
यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 का ड्रा ग्रेटर नोएडा में शुरू हो गया है। 973 भूखंडों के लिए 1.10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पूरी प्रक्रिया लाइव प्रसारित की जा रही है और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में आवंटन किया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का रुका निर्माण फिर होगा शुरू, नई एजेंसी के चयन के लिए जल्द जारी होगा टेंडर, काम में लापरवाही पर दर्ज हुई थी एफआईआर
ग्रेटर नोएडा का नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स प्रोजेक्ट जल्द फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। सवा साल से बंद निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण जल्द टेंडर जारी कर सदस्यता प्रक्रिया भी दोबारा शुरू करेगा।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10.85 लाख की साइबर ठगी, फर्जी प्लेटफॉर्म पर निवेश कर फंसा बिसरख निवासी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 10.85 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया गया। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में मोनिंदर और उसके भाई की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, सपा प्रतिनिधिमंडल ने की निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा में मोनिंदर और उसके भाई की गिरफ्तारी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गर्मी से राहत की उम्मीद
नोएडा और आसपास के इलाकों में मौसम ने फिर करवट ली है। 18 जून को बादल, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
- Babli Ansari
- 18 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 में मेंटिनेंस चार्ज बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों निवासियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में मेंटिनेंस चार्ज बढ़ोतरी के विरोध में सैकड़ों निवासी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क जाम कर शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की। जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मच गया हड़कंप, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से पहले बनाया गया कथित वीडियो भी सामने आया है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
अब धूप-बारिश में नहीं होगी ट्रैफिक कर्मियों को परेशानी, नोएडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रैफिक बूथ स्थापित
गौतमबुद्ध नगर में एसीपी शकील मो. की पहल पर CSR के तहत आधुनिक ट्रैफिक बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप, बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
छतरपुर में 4 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, दक्षिणी दिल्ली के जाम को मिलेगी राहत
दिल्ली सरकार ने छतरपुर के एसएसएन मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। यह प्रोजेक्ट अणुव्रत मार्ग से डीएलएफ फार्म्स तक बनेगा और दक्षिणी दिल्ली के ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम माना जा रहा है।
- Babli Ansari
- 17 Jun, 2026
सिद्धार्थनगर के लोटन में तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई खंभे टूटे
लोटन क्षेत्र में देर शाम आई तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण इलाकों में अंधेरा पसरा रहा, जबकि मरम्मत दल को बहाली में मशक्कत करनी पड़ी।
- Babli Ansari
- 17 Jun, 2026






