नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले 3 आरोपी दबोचे, एक मोटरसाइकिल समेत 15 बंडल तार बरामद

नोएडा में बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना सेक्टर-142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 बंडल बिजली के तार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

top-news

नोएडा में 38वें फ्लॉवर शो का आगाज, सांसद महेश शर्मा ने किया उद्घाटन, केदारनाथ मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में 38वें फ्लावर शो की शुरुआत हो गई है। सांसद महेश शर्मा ने उद्घाटन किया। 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर, 120 प्रजातियों के फूल और विशेष सजावट मुख्य आकर्षण हैं। चार दिन में 5 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

top-news

'आप सब देश का भविष्य है, जो विकसित भारत का निर्माण करेंगे', नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में बोले चिराग पासवान

नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में 26वें इनबुश विश्व सम्मेलन 2026 की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उद्घाटन कर युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाने का संदेश दिया है। सम्मेलन में भविष्य निर्माण और वैश्विक साझेदारी पर जोर दिया गया है।

top-news

सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बचाई जान, तत्काल प्राइमरी ट्रीटमेंट कर पहुंचाया अस्पताल

नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में 108 एम्बुलेंस की त्वरित कार्रवाई से घायल युवक की जान बची। मेडिकल टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देकर खून बहना रोका और मरीज को सेक्टर-39 जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत स्थिर बनी है।

top-news

नोएडा में आज से फ्लॉवर शो, चार दिनों तक फूलों की खुशबू से महकेगा पूरा शहर, तस्वीरें देख खुश हो जाएंगे आप

नोएडा के सेक्टर-33ए शिल्पहाट शिवालिक पार्क में 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो आयोजित होगा। केदारनाथ मंदिर की 40 फीट ऊंची फ्लोरल प्रतिकृति मुख्य आकर्षण रहेगी। 90 स्टॉल, 38 नर्सरी और चार दिनों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहरवासियों को खास अनुभव मिलेगा।

top-news

BREAKING: नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने पहले भी आया था ऐसा ही मेल, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। CBSE परीक्षाओं के बीच आई इस सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल किसी स्कूल से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

top-news

नोएडा के टॉप 10 अस्पताल, जो गंभीर हालातों में बचा सकते हैं आपकी जिंदगी, बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा गाइडेंस

नोएडा में कई अस्पताल आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टरों और बेहतर इमरजेंसी सेवाओं के कारण मरीजों के लिए भरोसेमंद विकल्प बन चुके हैं। सही अस्पताल का चयन बेहतर और समय पर इलाज सुनिश्चित करता है। इससे मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।

top-news

रोमांचक मुकाबले के साथ महर्षि प्रीमियर लीग का समापन, बैनेट यूनिवर्सिटी को हराकर महर्षि ने रचा इतिहास

नोएडा के महर्षि यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित MPL सीजन-5 का फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ समाप्त हुआ। बैनेट यूनिवर्सिटी को हराकर MUIT ने खिताब जीता। शानदार खेल, जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को अंत तक उत्साहित रखा।

top-news

नोए़डा पुलिस का सख्त एक्शन, 30 किलो गांजा के साथ तीन को दबोचा, पश्चिम बंगाल से ट्रेन और ट्रक में छिपाकर लाते थे गांजा

नोएडा सेक्टर-113 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, 15 लोगों की बचाई गई जिंदगी

नोएडा के सेक्टर-63 छिजारसी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 लोग फंस गए थे। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि घर का सामान जल गया।

top-news

गौतमबुद्धनगर में लिफ्ट रजिस्ट्रेशन पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर में लिफ्ट रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी संस्थानों को जल्द रजिस्ट्रेशन और एएमसी विवरण जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी हुई है।

top-news

यीडा में SABS एक्सपोर्ट इंटरनेशनल कंपनी का बड़ा विस्तार, 60 करोड़ से अधिक का निवेश

YEIDA क्षेत्र में SABS Exports के 60 करोड़ से अधिक निवेश से नई परिधान यूनिट स्थापित होगी, जिससे 400–500 लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा एनसीआर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, सेक्टर-37 समेत कई इलाकों में अल्ट्रासाउंट सेंटर सील

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किए गए है। जांच में डॉक्टर की गैरमौजूदगी और दस्तावेजों की कमी मिली। अब पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

top-news

यूपी रेरा ने 3348 करोड़ की 14 प्रोजेक्ट्स को किया स्वीकृत, नोएडा में होगा 2740 करोड़ का निवेश, कई आवासीय और औद्योगिक इकाइयों का होगा विकास

यूपी रेरा ने प्रदेश के कई जिलों में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें 3,348 करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्तावित है। इससे आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में केबलिंग घोटाले में बड़ा अपडेट, अब जांच में टेक्निकल सपोर्ट लेने की तैयारी, तीन अधिकारियों पर लटकी तलवार

नोएडा के अंडरग्राउंड केबलिंग घोटाले में विभागीय जांच तेज हो गई है। तीन अधिकारियों पर कार्रवाई आगे बढ़ी है और तकनीकी जांच के जरिए अनियमितताओं की पूरी तस्वीर सामने लाने की तैयारी चल रही है, जिससे जल्द रिपोर्ट शासन को सौंपी जा सकती है।

top-news

सीमा हैदर ने दिया एक और बेटे को जन्म, छठीं बार बनीं मां, नोएडा में 11 महीने पहले भी हुई थी बेटी, पाकिस्तान से लेकर आई थीं चार बच्चे

सीमा हैदर ने नोएडा के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। परिवार ने रबूपुरा में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सोशल मीडिया पर भी समर्थक और फॉलोअर्स लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

top-news

गौतमबुद्धनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की योजना

गौतमबुद्धनगर के तिलपता गोलचक्कर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। नेताओं ने मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

top-news

नोएडा के मिनी कनाट प्लेस मार्केट का बुरा हाल, सीवर जाम होने से सड़कों पर भरा पानी, पैसे देने के बाद भी दुकानदारों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

नोएडा सेक्टर 18 के मिनी कनाट प्लेस में सीवर जाम होने से सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है, जबकि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट परिसर में उड़ा संदिग्ध ड्रोन, लगातार दो दिन दिखा तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन दिखने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संभावित संचालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

top-news

यमुना पुश्ता पर 23 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाएगा यूपीडा, नोएडा एयरपोर्ट को सीधे दिल्ली से जोड़ने की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इससे एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम होगा और दिल्ली, ग्रेटर नोएडा व एयरपोर्ट के बीच यात्रा अधिक आसान और तेज हो सकेगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags