नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

होली में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन, खाद्य विभाग ने फिर लिए सात नमूने

होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर मिठाई, घी और पनीर समेत 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई जारी है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, नए CEO के आते ही पूरा सिस्टम चेंज

नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। भवन, विद्युत और स्वच्छता शाखा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पारदर्शिता और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

top-news

नोएडा के 1080 जगहों पर होगा होलिका दहन, 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया पूरा शहर, 45 संवेदनशील स्पॉट, IT टीम अलर्ट

गौतमबुद्ध नगर में होली के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। 1080 स्थानों पर होलिका दहन को देखते हुए 10 जोन, 26 सेक्टर, क्यूआरटी और पीएसी तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी और अस्पतालों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है।

top-news

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, आम लोगों से प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील

नोएडा में होली और रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-8 जामा मस्जिद का दौरा कर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में पुलिस सतर्क है।

top-news

नोएडा में आज से धारा 163 लागू, हुड़दंगियों की खैर नहीं, ग्रुपिंग करने की अनुमति नहीं, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर लगी रोक

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने त्योहारों के मद्देनजर 2 से 6 मार्च तक धारा 163 लागू कर दी है। बिना अनुमति पांच से अधिक लोगों के जुटने, जुलूस और भड़काऊ पोस्ट पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

top-news

नोएडा में खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से ड्राइवर की हत्या, कमरे में फैला खून ही खून, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय राकेश यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी और कॉल डिटेल की जांच जारी है।

top-news

नोएडा का बजट हो सकता है 9000 करोड़, सिविल कंस्ट्रक्शन के लिए 2200 करोड़, मेंटीनेंस के लिए 2400 करोड़, रिव्यू बैठक में प्रस्ताव

नोएडा प्राधिकरण 2026-27 के लिए करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर रहा है। सिविल प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण विकास, अनुरक्षण कार्य और न्यू नोएडा भूमि अधिग्रहण पर खास जोर रहेगा। नई कमर्शियल और आईटी स्कीम से राजस्व बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

top-news

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस का माथा ठनका, दो शातिरों को दबोचा

नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जो फर्जी कंपनी और नकली दस्तावेजों के जरिए 100 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुके थे।

top-news

नोएडा के स्काईवॉक में टेक्निकल फॉल्ट, जल्द दूर की जाएगी दिक्कत, बीम हटाने से पहले की जाएगी फ्रेमिंग

नोएडा में सेक्टर-51और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवॉक जल्द शुरू हो सकता है। तकनीकी समस्या वाली बीम की जगह फ्रेम लगाया जाएगा। आईआईटी से सेफ्टी रिपोर्ट लेने के बाद करीब एक महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

top-news

नोएडा में युवती के सुसाइड मामले में नया मोड़, ब्लैकमेलिंग के नहीं मिले सबूत, परिजनों ने कहा- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे पैसे

नोएडा के सेक्टर-66 में युवती की मौत के बाद परिवार ने तीन युवकों पर ब्लैकमेल और धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में अब तक ठोस सबूत नहीं मिले, एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि दो की तलाश जारी है। मामले में पूछताछ जारी है

top-news

आगामी त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर की बैठक, दंगाइयों की खैर नहीं, सख्ती से निपटने निर्देश

गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने भाईचारे की अपील की और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

top-news

नोएडा में NHRC की टीम ने किया निरीक्षण, एयर क्वालिटी में सुधार के निर्देश, ISTMS, C&T प्लांट और बायोमेथेशन प्लांट का किया विजिट

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर ने नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र का निरीक्षण कर वायु प्रदूषण, मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोमेथेनेशन और सीएंडडी प्लांट की समीक्षा की। उन्नत व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए ग्रेटर नोएडा में भी ऐसी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।

top-news

नोएडा चाइल्ड PGI में दुर्लभ रोंगों पर सेमिनार, एक सैकड़ा डॉक्टर हुए शामिल, जेनेटिक रोगों पर दी गहन जानकारी

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआईसीएच में अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ रोग दिवस से पहले फाउंडेशन डे व वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित हुई। करीब 100 डॉक्टरों ने भाग लेकर आनुवांशिक रोगों की पहचान, जांच और प्रबंधन पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने जागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा से आई चौंकाने वाली घटना, साढ़े 6 क्विंटल मिलावटी पनीर बाजार में सप्लाई करने की थी योजना, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट

गौतमबुद्धनगर में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया। जेवर टोल पर पकड़े गए वाहन से नमूना लिया गया। अन्य स्थानों से भी चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

top-news

नोएडा में फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, दो लोग झुलसे, मौके पर मचा हड़कंप, पूरा मामला जान आप कहेंगे- होनी को कोई नहीं टाल सकता

नोएडा के सेक्टर 18 में अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग मामले की जांच में जुटा है।

top-news

नोएडा में महिला का मोबाइल किया हैक, 3.72 लाख रुपये किए पार, पांच दिन तक करते रहे खरीदारी, ओटीपी कर दिया बायपास

नोएडा सेक्टर-15 में महिला का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 3.72 लाख रुपये उड़ा लिए। बिल आने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में सांड ने युवक को पटका, दोस्तों के साथ कर रहा था बातचीत, पीछे से मारा सींग, हाथ-पैर में लगी चोट

नोएडा के सेक्टर-4 में आवारा सांड ने युवक को सींग से उठाकर पटक दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को चोट आई है। इससे पहले भी शहर में सांड के हमले से मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं।

top-news

नोएडा में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी लापरवाही, 7 घंटे तक बस में बंद रहा UKG का छात्र, ट्रांसपोर्टर-कर्मचारी निलंबित

नोएडा में यूकेजी का एक बच्चा स्कूल बस में छूटकर घंटों बंद रहा। रास्ते में बस खराब होने के बाद बच्चा यार्ड में खड़ी बस में मिला। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि स्कूल ने स्टाफ को निलंबित कर दिया।

top-news

नोएडा में दो शातिर चोर गिरफ्तार, गाड़ियों से खोल लेते थे टायर, फिर करते थे ये काम, जानकर दंग रह जाएंगे आप

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर टायर चोरों को गिरफ्तार कर 9 चोरी के टायर, 5000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने सेक्टर-24 और सेक्टर-29 में वाहन टायर चोरी की घटनाएं कबूली हैं।

top-news

12वीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने मौत को लगाया गले, बीमारी से चल रहा था परेशान, कैथल से आए थे अपने परिवार से मिलने

नोएडा के सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में 42 वर्षीय किराना व्यापारी की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह लिवर बीमारी के इलाज के लिए नोएडा आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags