Breaking News
नोएडा
नोएडा में टला बड़ा हादसा, रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को झपकी आने से अनियंत्रित
नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क के पास रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था। पुलिस ने क्रेन से डंपर हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
यादव जी की लव स्टोरी पर हंगामा, भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे समाज को अपमानित करने वाली फिल्म
नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया। संगठन ने फिल्म निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में इनवेस्टमेंट के नाम पर बड़ा धोखा, 64 लाख रुपये की लगा दी चपत, 20 से अधिक बार ट्रांजैक्शन कराकर खाता किया खाली
नोएडा के सेक्टर-58 में एक आर्किटेक्ट से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 64.59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने व्हाट्सऐप और फर्जी वेबसाइट के जरिए मुनाफे का झांसा दिया। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में मंदिर तोड़ने पहुंचा प्रशासन, सोसाइटी वालों ने किया जमकर हंगामा, एसडीएम पर अभद्रता के आरोप, सोसाइटी के भीतर बनाया जा रहा था मंदिर
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित महागुन मेपल सोसाइटी में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद प्रशासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद हंगामा हुआ। कुछ निवासियों ने एसडीएम पर अभद्रता के आरोप भी लगाए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने होली से पहले एक क्विंटल गुलाब जामुन किए नष्ट, छापेमारी कर हानिकारक रिफाइंड किया सीज
नोएडा में होली से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 100 किलो दूषित गुलाब जामुन नष्ट किए और हजारों पैक रिफाइंड तेल सीज किया। फोर्टिफिकेशन लोगो और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा में अखिलेश यादव की बेटी की कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सूरजपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
नोएडा में एकाउंटेंट ने अपनी ही कंपनी को लगाया तगड़ा चूना, सात साल 85 लाख रुपये कर दिए पार, मालिक को पता चला तो हो गया शॉक्ड, दर्ज कराया मुकदमा
नोएडा के सेक्टर-63 में एक कंपनी के अकाउंटेंट पर 85 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। जीएसटी भुगतान के नाम पर भेजी गई रकम विभाग में जमा नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Feb, 2026
गैंगेस्टर रवि काना की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए पुलिस की कोशिश जारी, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, अब 16 मार्च को सुनवाई
नोएडा में वसूली और धमकी के आरोपी रवि काना की अग्रिम जमानत निरस्त कराने पुलिस ने जिला अदालत में याचिका दाखिल की है। आरोप है कि उन्होंने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया। मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026
निक्की हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, कोर्ट ने मुख्य आरोपी विपिन भाटी की जमानत की खारिज, अगस्त 2025 में आग लगाकर की गई थी हत्या
नोएडा निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और ज्वलनशील पदार्थ से हत्या का आरोप लगाया है। मामले में अन्य परिजनों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026
नोएडा प्राधिकरण बनाएगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आईआईटी दिल्ली को भेजा ड्राइंग और बजट, पहले फेज में खर्च होंगे 70 करोड़ रुपये
नोएडा के सेक्टर-123 में 70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली से मंजूरी के बाद जल्द टेंडर जारी होगा। 26 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना से आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026
नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज रूट डायवर्जन, माल वाहनों पर रोक, किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नोएडा में वीवीआईपी दौरे के चलते आज सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली बॉर्डर, एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रशासन ने वैकल्पिक रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी की है।
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2026
नोएडा में तमंचा लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, अब माफी मांगते आया नजर
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने महर्षि आश्रम गेट नंबर-1 के पास से एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
यमुना प्राधिकरण की जमीन पर उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने की तैयारी, कल सेक्टर-28 में रखी जाएगी आधारशिला
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
आगामी त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस की बैठक, बवालियों का दिमाग ठिकाने लगाने की बनी योजना, जानकर आप भी कहेंगे बढ़िया!
नोएडा में आगामी त्योहारों को देखते हुए सूरजपुर पुलिस कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा में तेजी से चल रही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य
नोएडा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पात्र उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹78,000 तक सब्सिडी मिलेगी। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा सकता है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा में रात तक खुले रहेंगे रजिस्ट्रार कार्यालय, सप्ताह में 300 रजिस्ट्री ज्यादा करने की मंशा, 10 करोड़ का होगा फायदा
नोएडा में अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुलेंगे और एक कार्यालय रात 8 बजे तक संचालित होगा। नई व्यवस्था से सप्ताह में 300 अतिरिक्त रजिस्ट्रियां और सालाना करीब 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा में चलती कार में लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई जान, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा के सेक्टर 132 में चलती कार में अचानक आग लग गई। महिला समय रहते कार से बाहर निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एमिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित, कहा- 10 सालों की वित्तीय क्रांति ने महिलाओं को बनाया सशक्त
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित इनबुश विश्व सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन महिला नेतृत्व और आत्मनिर्भरता पर विशेष सत्र हुआ। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता डा पिंकी आनंद समेत वक्ताओं ने अवसर, सम्मान और योगदान को सशक्तिकरण की असली कुंजी बताया।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा में निर्माणधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
नोएडा के सर्फाबाद में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। इलाज के दौरान एक मजदूर मोहित पाल की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026
नोएडा को साफ-सफाई में नंबर वन पर लाने का प्रयास, सभी 10 सर्किल से जोड़ी गई सफाई व्यवस्था, दो वरिष्ठ प्रबंधक बनाए गए नोडल
नोएडा में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को 10 सर्किलों से जोड़ा गया। नई व्यवस्था में संयुक्त समन्वय से कार्य होगा। नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और सेक्टर-94 कार्यालय में नियमित बैठकें होंगी।
- Shiv Kumar
- 20 Feb, 2026






