Breaking News
नोएडा-एनसीआर
एटीएम बूथ पर लोगों को चकमा देकर बदल लेता था डेबिट कार्ड, फिर पार कर देता था रकम, धोखाधड़ी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी अमीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 एटीएम कार्ड, चाकू और कार बरामद हुई। आरोपी अब तक 50 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।
- Shiv Kumar
- 03 Mar, 2026
खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, पीड़ितों का मांगा गया ब्योरा
खाड़ी देशों में तनाव के बीच गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने वहां मौजूद जिले के नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परिजनों से अपील की गई है कि विदेश में रह रहे या फंसे लोगों का विवरण तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
- Shiv Kumar
- 03 Mar, 2026
नोएडा पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल फोन, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अलग-अलग कंपनियों के मिले 111 महंगे स्मार्टफोन
सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी निगरानी की मदद से 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। अधिकांश मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजार, यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान गुम हुए थे।
- Shiv Kumar
- 03 Mar, 2026
विश्वास दिवस पर Physics Wallah का विशेष आयोजन, स्टूडेंट्स को मामूली फीस में कंपटीशन क्लासेज उपलब्ध करा रहा शैक्षिक संस्थान
नोएडा में विश्वास दिवस पर फिजिक्स वल्लाह ने प्रेस वार्ता कर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया है। संस्थान ने बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन की बात कही है। हालिया लाइव कक्षा में लाखों छात्रों की भागीदारी दर्ज की गई।
- Shiv Kumar
- 03 Mar, 2026
ईरान-इजराइल जंग के बाद दुबई में हालात खराब, एयरपोर्ट किया गया बंद, नोएडा से गए कारोबारी ने बताया आंखों देखा हाल, कहा- ब्लास्ट की आवाज से हिली बिल्डिंग
खाड़ी देशों में तनाव के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग दुबई में मौजूद हैं। कारोबारी दीपक विज ने मिसाइल हमलों की आवाज से घरों के शीशे हिलने की बात कही। हालांकि सोमवार को हालात सामान्य बताए गए हैं और भारतीय सुरक्षित हैं।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर एक्शन, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष समेत कई स्टूडेंट्स पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन के मामले में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, मच गया हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए चार टीमों के साथ जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
होली में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन, खाद्य विभाग ने फिर लिए सात नमूने
होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर मिठाई, घी और पनीर समेत 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई जारी है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में विदेशी नागरिक ने डिलीवरी बॉय से की मारपीट, पैसे मांगने पर नाईजीरियाई युवक ने बदसलूकी की
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में भुगतान विवाद को लेकर एक विदेशी किरायेदार पर डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और फ्लैट खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, नए CEO के आते ही पूरा सिस्टम चेंज
नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। भवन, विद्युत और स्वच्छता शाखा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पारदर्शिता और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में फिर बड़ा हादसा, नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार खुले नाले में गिर गई। फायर टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस लापरवाही और संभावित नशे की हालत में ड्राइविंग के एंगल से जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
होली को लेकर लोगों में घर जाने की होड़, दकनौर रेलवे स्टेशन पर लगी भारी भीड़, यात्रियों को करना पड़ रहा संघर्ष
होली के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें हैं और अतिरिक्त ट्रेनों की मांग तेज हो गई है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा के 1080 जगहों पर होगा होलिका दहन, 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया पूरा शहर, 45 संवेदनशील स्पॉट, IT टीम अलर्ट
गौतमबुद्ध नगर में होली के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। 1080 स्थानों पर होलिका दहन को देखते हुए 10 जोन, 26 सेक्टर, क्यूआरटी और पीएसी तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी और अस्पतालों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
जेवर फिल्म सिटी के लिए ऐतिहासिक दिन, फिल्म 'मॉम-2' की शूटिंग शुरू, पहली बार गूंजी 'एक्शन' की आवाज
ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी में ‘मॉम 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। यह यहां शूट होने वाली पहली फिल्म है। निर्माण कार्य जारी रहने के बीच कैमरे की शुरुआत को उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग के विस्तार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, आम लोगों से प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील
नोएडा में होली और रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-8 जामा मस्जिद का दौरा कर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में पुलिस सतर्क है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, भाई-बहन के मौत से मचा मातम
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा में आज से धारा 163 लागू, हुड़दंगियों की खैर नहीं, ग्रुपिंग करने की अनुमति नहीं, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर लगी रोक
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने त्योहारों के मद्देनजर 2 से 6 मार्च तक धारा 163 लागू कर दी है। बिना अनुमति पांच से अधिक लोगों के जुटने, जुलूस और भड़काऊ पोस्ट पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा में खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से ड्राइवर की हत्या, कमरे में फैला खून ही खून, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय राकेश यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी और कॉल डिटेल की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा में छात्र ने मौत को लगाया गले, पिता की पिस्टल से खुद को उड़ाया, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा के धूममानिकपुर गांव में 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में गोली चलने की आवाज के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026
नोएडा का बजट हो सकता है 9000 करोड़, सिविल कंस्ट्रक्शन के लिए 2200 करोड़, मेंटीनेंस के लिए 2400 करोड़, रिव्यू बैठक में प्रस्ताव
नोएडा प्राधिकरण 2026-27 के लिए करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर रहा है। सिविल प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण विकास, अनुरक्षण कार्य और न्यू नोएडा भूमि अधिग्रहण पर खास जोर रहेगा। नई कमर्शियल और आईटी स्कीम से राजस्व बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 02 Mar, 2026






