Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
रोहिल्लापुर डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 18 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई गई कब्जा मुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। अधिकारियों ने बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा में सनकी युवक की हैरान करने वाली हरकत, कर दिया ऐसा कांड कि हर कोई रह गया दंग, अब पुलिस ने दबोचा
नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने घरों के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगा दी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन एक कार पूरी तरह जल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा से लेकर अलग-अलग शहरों और राज्यों में करते थे गांजा तस्करी, पुलिस ने चार को दबोचा, हाथ जोड़कर बोले- अब नहीं करेंगे, माफ कर दो सर!
नोएडा फेस-3 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 31 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़े नजर आए।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा एनसीआर में ऑन डिमांड चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 6 को दबोचा
नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह रेकी कर वाहन चुराता और हरियाणा-मेवात में बेच देता था। पुलिस ने चोरी की कारें और उपकरण बरामद किए।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
जेवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
जेवर कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
नोएडा में मुस्लिम धर्म गुरू पर हमले का मामला, सवालों के घेरे में यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने किया जवाब तलब
नोएडा मौलवी हमले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए सही धाराओं में एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि केवल विभागीय कार्रवाई पर्याप्त नहीं और सरकार को एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
सेक्टर-150 हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, अब पूरे इलाके में लगाए जाएंगे हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे
सेक्टर-150 हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। ब्लैक स्पॉट और मुख्य सड़कों पर कैमरे लगाकर सेक्टर-94 कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर किया जा सके।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
साल 2031 तक नोएडा होगा प्रदूषण मुक्त, AQI में 60 फीसदी तक कमी लाने का लक्ष्य, पांच साल की कार्ययोजना तैयार
नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2031 तक वायु प्रदूषण में बड़ी कमी लाने के लिए पांच साल की कार्ययोजना तैयार की है। योजना में डस्ट कंट्रोल, स्मॉग गन, कचरा निस्तारण और अन्य उपाय शामिल हैं, जिसके लिए केंद्र से बड़े फंड की उम्मीद जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की समस्याओं पर प्राधिकरण से मिला DDRWA, सुरक्षा और सुविधाओं पर उठाए अहम मुद्दे
DDRWA प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिलकर शहर की सुरक्षा, जलभराव, सड़क और आपात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने QRT गठन, NDRF सेंटर, नाला कवरिंग और बेहतर आवागमन सुविधा के लिए जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
नोएडा हादसे को लेकर सीएम योगी से मिले दादरी विधायक, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
नोएडा सेक्टर-150 इंजीनियर मौत मामले में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सीएम योगी से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई और जिले में SDRF की स्थाई तैनाती की मांग की। SIT जांच शुरू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हुई है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने 100 से अधिक बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिल बरामद कीं। आरोपी चोरी की बाइक से चेन और मोबाइल स्नेचिंग भी करते थे। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
नोएडा में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, राज्यमंत्री केपी मलिक ने दिया संरक्षण और जागरूकता का संदेश
विश्व वेटलैंड दिवस पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल 2026 आयोजित हुआ, जिसमें जैव विविधता, प्रवासी पक्षी संरक्षण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, नेचर वॉक, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण जैसे आयोजन किए गए।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में एसटीपी बंद मिलने पर अजनारा होम्स पर बड़ी कार्रवाई, अथॉरिटी ने लगाया 54 लाख से ज्यादा जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स पर एसटीपी बंद रखने, बिना शोधित सीवेज डिस्चार्ज, भूजल दोहन और कचरा प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर 54.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में थार ने खड़ी कार को ठोका, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 सेक्टर में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने घर के बाहर खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर चालक की तलाश तेज कर दी है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में कफन के लिए मांगे 3 हजार रुपये, पैसे न देने पर परिजनों को खुद ही लपेटनी पड़ी बॉडी
नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों पर कफन के बदले 3 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। पैसे न देने पर परिजनों ने खुद शव को कफन में लपेटा। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
'सहमति से बने फिजिकल रिलेशन अपराध नहीं', नोएडा के एक मामले में हाई कोर्ट की टिप्पणी, केस खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आपसी सहमति से बने संबंध को बाद में धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता। नोएडा मामले में धारा-69 के तहत दर्ज एफआईआर रद्द की गई, जबकि अन्य आरोपों की जांच जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
नोएडा में बीटेक इंजीनियरों ने खोली कंपनी, फिर शुरू किया ठगी का धंधा, कॉलोनीवालों को जमकर लूटा, अब पुलिस ने दबोचा
नोएडा में इंटीरियर डिजाइन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 से अधिक लोगों से एडवांस लेकर काम अधूरा छोड़ा गया। चार अन्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
नोएडा में पूर्व आईएएस के साथ चौंकाने वाली वारदात, हो गया कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
नोएडा में पूर्व आईएएस अधिकारी से ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों ने 1.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। फर्जी मैसेज और लिंक के जरिए कार्ड की जानकारी हासिल कर रकम निकाली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 03 Feb, 2026
जेवर में चार नाबालिग बच्चों ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस ने किया मामले का खुलासा तो चौंक गया हर कोई!
जेवर में 20 लाख रुपये चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बाल अपचारियों को पकड़ा और पूरी नकदी बरामद कर ली। आरोपियों ने थार कार खरीदने के लालच में पड़ोसी के घर चोरी की योजना बनाई थी।
- Shiv Kumar
- 02 Feb, 2026
घर में चल रहा था नामकरण समारोह, अचानक घुस आए गुंडे, फिर जो हुआ, जानकर दंग रह जाएंगे आप!
ग्रेटर नोएडा के फलैदा गांव में नामकरण समारोह के दौरान पड़ोसियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया, जिसमें तीन लोग घायल हुए और एक युवक करंट लगने से झुलस गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 02 Feb, 2026






