Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा पुलिस ने एक तरफ से सबको नाप दिया, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला चाबुक, एक साथ किए गए हजारों चालान
नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नशे में वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए और कुछ चालकों को पीआरवी की मदद से सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते, फिर मौज मस्ती में पैसे उड़ाते, पुलिस ने 6 को दबोचा
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने छह वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 14 बाइक और एक ऑटो बरामद किया है। आरोपी चोरी की बाइकों से मोबाइल स्नैचिंग करते थे और सस्ते दामों पर वाहन व पार्ट्स बेचकर मौज-मस्ती करते थे।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
हाई स्पीड बाइकों से राहगीरों का मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे दो शातिर बदमाश, पुलिस ने सिखाया सबक, मुंह छिपाते आए नजर
नोएडा पुलिस ने हाई स्पीड बाइक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 23 मोबाइल फोन, दो बिना नंबर प्लेट की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में वारदात करते थे।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
ग्रेटर नोडा में युवक ने एकतरफा प्यार में कर दिया कांड, अब पुलिस से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा युवक, पूरा मामला जान कहेंगे- बावरा कहीं का!
दनकौर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने पड़ोसी युवक पर जबरन डरा-धमकाकर कोर्ट मैरिज करने और भाई की हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की दखलअंदाजी देख आरोपी फरार हो गया है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
नोएडा हादसा: तीनों विभागों की रिपोर्ट्स ही पड़ सकती हैं अधिकारियों पर भारी, दावों में अंतर से लटकी कार्रवाई की तलवार
नोएडा के सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में एसआईटी को तीनों विभागों की रिपोर्ट में गंभीर विरोधाभास मिले हैं। पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के बयानों में फर्क के बाद कई अधिकारी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
नोएडा हादसे के मामले में लोटस ग्रीन बिल्डर रवि बंसल और सचिन करनवाल की जमानत पर सुनवाई आज
नोएडा के सेक्टर-150 में बेसमेंट में डूबकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गिरफ्तार लोटस ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन करनवाल की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। मामला बिल्डरों की लापरवाही से जुड़ा है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
दादरी स्टेशन से गुजर रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस, अचानक चलने लगे पत्थर, यह है पूरा मामला
हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। मारीपत-चिपियाना स्टेशन के बीच हुए हमले में कोच का शीशा टूट गया। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आज, कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर लग सकती है मुहर
यमुना विकास प्राधिकरण की आज होने वाली बोर्ड बैठक में हाथरस, नए आगरा और हेरिटेज मास्टर प्लान समेत कई अहम विकास प्रस्तावों पर चर्चा होगी। एयरपोर्ट के बाद औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने, किसानों और आवंटियों से जुड़े नीतिगत फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट ने गरीब, बेसहारा और राहगीरों को बांटे कंबल, मदद पाकर भावुक हुए लोग
आरोही फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से 28 जनवरी गुरुवार को महिला, बुजुर्ग और गरीब बेसहारा लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
नोएडा में ठेकेदार ने की साफ-सफाई में लापरवाही, प्राधिकरण ने ठोका दो लाख रुपये का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-150 और एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सफाई में लापरवाही पर ठेकेदार कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक को अंतिम चेतावनी दी गई और एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर सोसाइटी के लोगों ने युवक को पीटा, बचाने आई मां का पैर टूटा, छह के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा के सेक्टर-122 जनता फ्लैट में सिक्योरिटी को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। बचाने आई मां का पैर टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
साइबर ठग बोला- मैं शेयर मार्केट का किंग हूं, मिनटों में पैसा कर देता हूं दोगुना, ग्रेटर नोएडा में युवक से ऐंठ लिए 56 लाख
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-50 निवासी इंजीनियर से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 56 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। वाट्सऐप के जरिए ठगों ने एप डाउनलोड कराकर रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, 27 किलोमीटर तक किया पीछा, पुलिस ने दबोचा तो कान पकड़कर मांगा माफी!
ग्रेटर नोएडा में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से कथित छेड़छाड़ और कार से पीछा करने का मामला सामने आया है। डीएनडी फ्लाईओवर से परी चौक तक पीछा करने का आरोप है। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
नोएडा में नहीं बनेगा मेट्रोपोलिटन कॉर्पोरेशन, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की तरह काम करेगी अथॉरिटी, कैबिनेट बैठक में सीएम का फैसला
राज्य सरकार ने नोएडा में मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन बनाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के तर्कों के आधार पर सहमति नहीं बन पाई। नोएडा अथॉरिटी पूर्व की तरह काम करती रहेगी।
- Shiv Kumar
- 30 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में 7वीं की छात्रा लापता, स्कूल के लिए निकली, वापस घर नहीं पहुंची, परिजनों ने की पुलिस में शिकायत
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे से सातवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। पिता की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026
रांची हाफ मैराथन में जेवर के इमरान खान ने जीता गोल्ड, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
जेवर के अच्छेजा बुजुर्ग गांव के युवा धावक इमरान खान ने रांची में आयोजित 8 किमी हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी है और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026
निक्की हत्याकांड में HC का बड़ा फैसला, मृतका के ससुर को मिली जमानत, जेल में अभी दो आरोपी
सिरसा गांव के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मृतका के ससुर सतवीर को जमानत दे दी। कोर्ट के फैसले को मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है, जबकि दो आरोपी अब भी जेल में बंद हैं।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से बने 8 रिहायसी टावर सील, 100 से अधिक फ्लैट मालिकों को भी दी गई चेतावनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में बिना अनुमति बने 8 रिहायशी टावरों को सील किया। 100 से अधिक फ्लैट अवैध पाए गए। प्राधिकरण ने खरीदारों को चेतावनी देते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026
भूलकर भी न करें इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल, हो जाएंगे कंगाल, पुलिस ने जारी किया अलर्ट!
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने WinGo अर्निंग ऐप को लेकर साइबर फ्रॉड की चेतावनी जारी की है। जांच में ऐप को “Telecom Mule as a Service” बताया गया है। पुलिस ने लोगों से ऐसे कमाई वाले टास्क ऐप्स से दूर रहने की अपील की है।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा तीन बच्चों समेत पति-पत्नी ने खाया जहर, दंपति की दर्दनाक मौत, बच्चों को कर गए अनाथ
ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव में पति-पत्नी ने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 29 Jan, 2026






