Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में भारत की जीत का जश्न, सोसाइटियों में लगी बड़ी-बड़ी स्क्रीन्स, हजारों लोगों ने देखा T20 फाइनल मैच, जीत के बाद जमकर नाचे लोग
भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ग्रेटर नोएडा में जश्न का माहौल देखने को मिला। कई सोसाइटियों में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने फाइनल मैच देखा। जीत के बाद ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति नारों के बीच लोगों ने नाच-गाकर खुशी मनाई।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के कर्मचारी से मारपीट, शादी समारोह से लौट रहा था पीड़ीत, साबौता गांव में लाठी-डंडों से हमला
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के साबौता गांव में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में शादी से लौट रहे युवक पर हमला, जेवर में लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जेवर में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
जेवर में BJP का प्रशिक्षण महाअभियान, विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया अंत्योदय का सिद्धांत
ग्रेटर नोएडा के जेवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के सिद्धांत और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया है।
- Shiv Kumar
- 09 Mar, 2026
नोएडा में सोसाइटी चुनाव पर विवाद, पारस तिएरा-एओए चुनाव परिणाम पर गड़बड़ी के आरोप, निवासियों ने की दोबारा चुनाव कराने की मांग
नोएडा की पारस तिएरा सोसाइटी में AOA चुनाव परिणामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच और दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है।
- Shiv Kumar
- 08 Mar, 2026
नोएडा में महिला की हत्या के मामले का खुलासा, बॉयफ्रेंड ने शादी के दबाव के चलते रास्ते से हटाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा के एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मिली महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने शादी के दबाव के चलते की थी। आरोपी को साया मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और कार व तीन लाख रुपये बरामद किए गए।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में जमकर हुई मारपीट, महिला समेत 3 लोग हुए घायल, चार आरोपियों पर केस दर्ज, यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के गांव रौनीजा में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में NSS शिविर का उद्घाटन, सात दिनों तक चलेगा विशेष शिविर
ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सलारपुर में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधन और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किया। शिविर के दौरान छात्र समाज सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बहनोई की हत्या के मामले में दंपति को आजीवन कारावास, जारचा के सलारपुर गांव का मामला, कुल्हाड़ी से काट डाला था
ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव में 2018 में हुए हत्या मामले में अदालत ने पति-पत्नी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना में कुल्हाड़ी और डंडों से निर्मम हत्या की गई थी।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
शारदा अस्पताल में इलाज से पहले पैसे की मांग, ढाई साल के मासूम की गई जान, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज से पहले पैसे मांगने और डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण मासूम की जान चली गई।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
सिक्योरिटी NOC के बाद अब नोएडा एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, फ्लाइट संचालन का रास्ता 100 फीसदी साफ, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। इसके बाद एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
- Shiv Kumar
- 07 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में छात्रा से बड़ी धोखाधड़ी, सूट ऑर्डर करने के नाम पर ठग लिए 15 हजार रुपये, न कपड़े मिले न पैसे
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक छात्रा ऑनलाइन सूट मंगाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने डिलीवरी चार्ज के नाम पर लिंक भेजकर उसके खाते से करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया किसान एकता संघ का 8वां स्थापना दिवस, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में किसान एकता संघ का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, धुंआ उठता देख कूदकर भागा ड्राइवर, यात्रियों ने भागकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल के पास रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
धुरंधर-2 ने ट्रेलर रिलीज से पहले ही काट दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले 5 करोड़, 2 हफ्ते पहले से किया कमाल-धमाल
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, जबकि एडवांस बुकिंग में दो हफ्ते पहले ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन हो चुका है। ट्रेलर रिलीज का भी फैन्स इंतजार कर रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में छत पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर विवाद, व्यापारी के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन पर दर्ज की FIR
ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में छत पर पत्थर फेंकने के विरोध में पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने व्यापारी और उनके परिवार से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में एल टावर की छत पर चढ़े अज्ञात युवक, सिक्योरिटी गार्डों से की मारपीट, पुलिस ने सात को दबोचा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में टेरेस पर चढ़े युवकों को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी अप्रूवल, एजेंसियों ने जांच के बाद दी मंजूरी, NOC मिलने से अब फ्लाइट ऑपरेशन का रास्ता लगभग साफ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षा मानकों पर खरा पाए जाने के बाद बीसीएएस से एनओसी मिल गई है। अब डीजीसीए की टीम निरीक्षण करेगी। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
- Shiv Kumar
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में नगाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली पर दिखा परंपरा का संगम, दूर-दराज से पहुंचे प्रतिभागी
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में होली के मौके पर पारंपरिक नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने नगाड़े बजाकर अपनी कला दिखाई और ग्रामीणों ने सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
- Shiv Kumar
- 05 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में आज KDSG सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, कपिल देव की पार्टनरशिप में 200 करोड़ में तैयार हुआ अस्पताल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस इस अस्पताल में दिल, कैंसर और न्यूरोलॉजी समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 05 Mar, 2026






