ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में गाली-गलौज का विरोध करने पर बवाल, दबंगों ने किया परिवार पर हमला, दंपति समेत तीन लोग घायल, पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

रॉयल नेस्ट सोसायटी में गिरा फ्लैट की छत का प्लास्टर, लैपटॉप और मोबाइल हुआ क्षतिग्रस्त, फ्लैट ऑनर्स ने मेंटेनेंस पर उठाए सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। घटना में कमरे में रखे युवक के लैपटॉप और मोबाइल फोन को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय युवक कमरे में मौजूद नहीं था।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र की मौत का मामला, एक हफ्ते बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात पिकअप चालक पर दर्ज किया केस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत के सात दिन बाद अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, होली की छुट्टी पर आई थी घर, मोहाली में कर रही थी पढ़ाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा शिविका ठकराल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

top-news

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 3630 करोड़, दिल्ली-फरीदाबाद-गुरुग्राम को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने की 3630.77 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। 31.42 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से तेज और सीधी पहुंच मिल सकेगी।

top-news

यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों संग किसानों की बैठक, प्लॉट आवंटन और मुआवजे को लेकर अफसरों ने दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण कार्यालय में इंटरचेंज परियोजना से प्रभावित किसानों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि 135 किसानों में से 75 को प्लॉट मिल चुके हैं और बाकी को एक सप्ताह में आवंटन किया जाएगा। मुआवजे की शेष राशि भी 15 दिनों में देने का आश्वासन दिया गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में एमपी के तीन हलवाई जहरखुरानी का शिकार, नशीले बिस्किट खिलाकर तीन लाख रुपये लूटे, घर जाते समय हुआ कांड

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बस यात्रा के दौरान तीन हलवाई युवकों को नशीला बिस्कुट खिलाकर 2.77 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना दिसंबर 2025 की है। अब मामला जेवर थाने में ट्रांसफर होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

होली के दिन महिला को घर में अकेला पाकर घुसा पड़ोसी युवक, बाथरूम में नहाते समय की गंदी हरकत, अब पुलिस कर रही तलाश

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में होली के दिन एक पड़ोसी पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल परिसर में काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक निजी अस्पताल में फ्रैक्चर के इलाज के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में NSS का 7 दिवसीय शिविर, साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय, पुलिस ने OTP शेयर न करने की दी सलाह

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर में सलारपुर गांव में मतदान जागरूकता रैली और साइबर क्राइम संगोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव और ओटीपी साझा न करने की महत्वपूर्ण सलाह दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 14 साल की किशोरी लापता, चार दिन से नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

top-news

गौतमबुद्धनगर में महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 50 से अधिक मामले किए गए दर्ज, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आयोजित हुई। करीब 50 मामलों की सुनवाई की गई और अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

top-news

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट को मिल गया लाइसेंस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट मैनेजमेंट को सौंपा, फ्लाइट संचालन का रास्ता साफ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लाइसेंस सौंपा है। इससे एयरपोर्ट संचालन का रास्ता साफ हो गया है और इसे देश की अहम एविएशन परियोजनाओं में माना जा रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, पीजी में खाना बनाते समय लगी आग, फिर सिलेंडर फटने से धमाका, मच गया हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में एक पीजी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में BBA छात्र को गोली मारने वाला गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बीबीए छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पीजी से छात्र का लैपटॉप चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, CCTV खंगाल रही पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में पीजी में रहने वाले यूनिवर्सिटी छात्र का लैपटॉप चोरी हो गया। छात्र ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

top-news

रास्ते में महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, पति ने रोका तो ईंट से सिर फोड़ा, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में महिला से अभद्रता का विरोध करने पर उसके पति पर ईंट से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने आरोपी पर अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में महिला दिवस पर संगोष्ठी, संगीता दुष्यंत सिंह गौड़ ने युवक और युवतियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में एनएसएस इकाई ने नशा जड़ से उखाड़ने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

top-news

फर्जी कागजात से कर दिया बड़ा कांड, एक करोड़ कीमत की जमीन हड़पी, प्राधिकरण के कर्मचारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब एक करोड़ रुपये के प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राधिकरण कर्मचारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी, दो दर्जन फर्जी वीजा बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बिसरख पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पासपोर्ट, फर्जी वीजा और नकदी बरामद की है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags