Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के बच्चे पर किया हमला, राहगीरों ने बचाया, पूरी घटना CCTV में कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन 2 सोसाइटी में 4 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाया। घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा और कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर दिनदहाड़े की फायरिंग, पूरी घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम, शारदा यूनिवर्सिटी में भव्य आयोजन, 'मुक्त स्वर' पत्रिका का विमोचन
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह शारदा यूनिवर्सिटी में उत्साह पूर्वम मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु कार्यम में जुटे। इस दौरान “मुक्त स्वर” पत्रिका का विमोचन भी किया गया और पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता व तमाम सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तालाबंदी से पहले पुलिस अलर्ट, प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता
ग्रेटर नोएडा में एआई समिट से जुड़े रोबोट विवाद को लेकर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया, जबकि छात्र सभा ने प्रशासन पर जवाब न देने का आरोप लगाया।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में फिर बड़ा हादसा, गंगा नहर में गिरा 4 साल का बच्चा, खेलते समय हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चार साल का बच्चा गंग नहर में गिरकर बह गया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। गांव में शोक का माहौल है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
थार सवारों ने मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर तक घसीटा, पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में थार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप से बिना भुगतान भागने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी और उसे एनएच-91 पर 5 से 7 किलोमीटर तक घसीटा। बाइक में आग लग गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में ज्वेलर्स की दुकान से बड़ी चोरी, 15 लाख का माल कर दिया पार, दिनदहाड़े महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से पांच महिलाओं के गिरोह ने दिनदहाड़े करीब 15 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं कैद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अरिहंत ऑडर्न सोसायटी के पास मार्केट में लगी आग, पूरे बाजार में मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में अरिहंत आर्डन सोसायटी के पास मार्केट में भीषण आग लगने से कई दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली, गोकशी की साजिश में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और गोवध साजिश में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। मौके से अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
नोएडा में सॉफ्टवेयर डेवलपर ने कर दिया बड़ा कांड, कंपनी का डेटा चुराया, फिर 12 लाख हड़पे, पुलिस में शिकायत दर्ज
नोएडा में सॉफ्टवेयर डेवलपर पर कंपनी का डेटा कब्जा करने और 12 लाख से ज्यादा रकम हड़पने का आरोप लगा है। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पीवीसी पैनल बनाने वाली दुकान में लगी भीषण आग, फर्स्ट फ्लोर पर फंसा कर्मचारी, दमकलकर्मियों ने बचाया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में पीवीसी पैनल बनाने वाली दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया और पहली मंजिल पर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में ओवरस्पीडिंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 50 से अधिक काटे चालान, वाहन चालक हाथ जोड़े आए नजर
ग्रेटर नोएडा-दादरी एनएच-91 पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर चार दर्जन से अधिक चालान किए है। हाईवे पर 60 किमी प्रति घंटा स्पीड लिमिट लागू की गई है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या, खून से सनी मिली लाश, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के तुस्याना गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद युवक मनोज उर्फ लालू की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में मच गया हड़कंप, यमुना एक्सप्रेसवे के पास मिले गोवंशो के अवशेष, लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
किसान एकता महासंघ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की वार्ता, किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
ग्रेटर नोएडा में किसान एकता महासंघ ने प्राधिकरण अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर 6 प्रतिशत भूखंड, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं सहित लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नितिन हत्याकांड की वजह आई सामने, भाई की मौत के बदले में मर्डर, डेढ़ साल बाद पत्नी के सामने गोलियों से भूना
ग्रेटर नोएडा के नितिन नागर हत्याकांड में पुलिस जांच में बदले की साजिश का खुलासा हुआ है। डेढ़ साल पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में फ्लॉवर शो का आगाज, चारों ओर फैली फूलों की खुशबू, ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो से कार्यक्रम में लगे चार चांद
ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिरभोज पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 1 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ड्रोन शो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम और फूलों की आकर्षक कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रवेश और पार्किंग निःशुल्क है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
नोएडा में बिजली हो रही अंडरग्राउंड, 90 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सेक्टर 15-A में 50 फीसदी काम पूरा, गर्मी तक ऑपरेट होंगे 6 सबस्टेशन
नोएडा में बिजली की लो-टेंशन लाइनों को भूमिगत करने का काम तेजी से चल रहा है। सेक्टर-15ए और सेक्टर-47 में प्रोजेक्ट पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे बिजली चोरी और फाल्ट की समस्या कम होने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 27 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में नई सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, 25 दिन पहले बनी सड़क टूटी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में 25 दिन पहले बनी आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026
नोएडा में किसान और पुलिस आमने-सामने, डीएम ऑफिस की तरफ कूच, भारी पुलिस फोर्स तैनात, यादव जी की लव स्टोरी का है मामला
नोएडा में डूब क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय कूच की कोशिश की। सेक्टर-16 बिजली घर पर पुलिस ने उन्हें रोका, जिससे नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दौरान एक फिल्म की रिलीज पर बैन की मांग भी उठी।
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2026






