Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
नोएडा ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में काटे 8 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान
गौतमबुद्धनगर में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक दिन में 8 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए। हेलमेट, ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और गलत दिशा में चलने वालों पर कार्रवाई हुई। साथ ही आरटीओ परिसर में हेल्थ चेकअप और सड़क सुरक्षा जागरूकता कैंप भी लगाया गया।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
गौतमबुद्धनगर में RTE प्रवेश प्रक्रिया तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश, पात्र बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
गौतमबुद्धनगर में RTE योजना के तहत निजी विद्यालयों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम ने पारदर्शी प्रवेश, सख्त निगरानी और व्यापक प्रचार के निर्देश दिए ताकि हर पात्र बच्चे को योजना का लाभ मिल सके।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
फर्जी कागज बनवाकर कर दिया बड़ा कांड, अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सिखाया सबक, पूरा मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!
ग्रेटर नोएडा में अधिग्रहित जमीन के बदले मिले करोड़ों के प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों से हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और भूमि रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर पर अटैक, कार का पीछा कर दो बार मारी टक्कर, पुलिस ने फायरिंग से किया इनकार
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमले की खबर है। पीड़ित ने कार का पीछा कर टक्कर मारने और फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने टक्कर की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
आधी रात को गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी कर रहा था पुलिसवाला, बीवी का आ गया फोन, फिर हो गया बड़ा कांड, मामला जान दंग रह जाएंगे आप!
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में पार्टी के दौरान युवती के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
गौतमबुद्धनगर में बनेंगीं जल चौकियां, चौबीसों घंटे पुलिस रहेगी तैनात, जानें क्या इसका मकसद?
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने घाटों और जल क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए छह जल पुलिस चौकियां स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे धार्मिक आयोजनों, पर्यटन स्थलों और आपात स्थितियों में त्वरित बचाव और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी जल्द, रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा शिल्प हाट, केदारनाथ मंदिर पर बिखरेगी सुंदर छटा
नोएडा के शिल्प हाट में 19 से 22 फरवरी 2026 तक 38वीं पुष्प प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें फूलों से बने 40 फीट ऊंचे केदारनाथ मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। शहरवासियों के लिए यह आयोजन खास अनुभव लेकर आने वाला है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई और मोबाइल इस्तेमाल पर जाहिर की चिंता
गाजियाबाद की घटना के बाद महिला आयोग ने ऑनलाइन पढ़ाई और बच्चों के मोबाइल उपयोग पर चिंता जताई है। स्कूलों और अभिभावकों को जिम्मेदारी निभाने और बच्चों की मानसिक सेहत व डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
नोएडा पुलिस को हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, लापरवाही पर भेजा अवमानना नोटिस, मामला जानकर आप कहेंगे- बढ़िया फैसला!
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा सेक्टर-113 थाना पुलिस के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। जमीन विवाद के एक मामले में एफआईआर दर्ज न करने और रिकॉर्ड में विसंगतियों पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अब संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
नोएडा में प्लॉट ही प्लॉट, नई स्कीम लॉन्च, होटल से लेकर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए सुनहरा मौका
नोएडा प्राधिकरण ने कॉर्पोरेट ऑफिस, होटल, कमर्शियल और ग्रुप हाउसिंग के लिए नई प्लॉट स्कीम शुरू की है। 26 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे और प्लॉटों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा, जिससे निवेश और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुपरटेक बायर्स को राहत, अब NBCC पूरा करेगा सभी रुके प्रोजेक्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के रुके प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को सौंपते हुए घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है। फैसले से एनसीआर सहित कई शहरों के हजारों बायर्स को जल्द अपने फ्लैट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
नोएडा में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पहले चुराते थे गाड़ियां फिर उन्हीं से करते थे स्नैचिंग, अब पुलिस ने दिन में दिखाए तारे
नोएडा पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चोरी और स्नैचिंग मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी के वाहनों की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
नोएडा फिल्म सिटी की टेंडर कंपनी पर YEIDA का तगड़ा एक्शन, लगा दिया भारी भरकम जुर्माना, वजह जान दंग रह जाएंगे आप
YEIDA ने नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में तय समय सीमा के भीतर फाइनेंशियल क्लोज न होने पर कंसेशनायर कंपनी पर जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने दस्तावेज अधूरे पाए, जबकि कंपनी ने जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने का भरोसा दिया है।
- Shiv Kumar
- 06 Feb, 2026
रोहिल्लापुर डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 18 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई गई कब्जा मुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। अधिकारियों ने बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा में सनकी युवक की हैरान करने वाली हरकत, कर दिया ऐसा कांड कि हर कोई रह गया दंग, अब पुलिस ने दबोचा
नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने घरों के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगा दी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन एक कार पूरी तरह जल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा से लेकर अलग-अलग शहरों और राज्यों में करते थे गांजा तस्करी, पुलिस ने चार को दबोचा, हाथ जोड़कर बोले- अब नहीं करेंगे, माफ कर दो सर!
नोएडा फेस-3 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 31 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़े नजर आए।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
नोएडा एनसीआर में ऑन डिमांड चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 6 को दबोचा
नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह रेकी कर वाहन चुराता और हरियाणा-मेवात में बेच देता था। पुलिस ने चोरी की कारें और उपकरण बरामद किए।
- Shiv Kumar
- 05 Feb, 2026
जेवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
जेवर कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
नोएडा में मुस्लिम धर्म गुरू पर हमले का मामला, सवालों के घेरे में यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने किया जवाब तलब
नोएडा मौलवी हमले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए सही धाराओं में एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि केवल विभागीय कार्रवाई पर्याप्त नहीं और सरकार को एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026
सेक्टर-150 हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, अब पूरे इलाके में लगाए जाएंगे हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे
सेक्टर-150 हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। ब्लैक स्पॉट और मुख्य सड़कों पर कैमरे लगाकर सेक्टर-94 कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर किया जा सके।
- Shiv Kumar
- 04 Feb, 2026






