ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

सफाईकर्मियों की हड़ताल से मिनी कनॉट प्लेस के हालात बेकाबू, चारों तरफ लगा कचरे का ढेर, व्यापारियों से लेकर आम लोग परेशान

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मिनी कनॉट प्लेस में गंदगी के चलते हालात खराब हो गए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने की मांग की है।

top-news

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर युवक की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, मच गया हाहाकार

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में आपसी रंजिश में युवक नितिन को घेरकर गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, दादरी विधायक ने किया शुभारंभ, उद्योगों और श्रमिकों को होगा ये लाभ

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में पहले श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ है। केंद्र में कारीगरों के लिए बैठने, शौचालय और रसोई की सुविधा दी गई है। यह पहल श्रमिकों और उद्योगों को जोड़ने का माध्यम बनेगी और रोजगार प्रक्रिया को आसान करेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में युवक को बेरहमी से पीटा, पाइप से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी को दबोचा

ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव में पार्किंग विवाद को लेकर युवक की पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंशुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

top-news

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, UPSRTC चलाएगा 100 नई बसें, जल्द तय किए जाएंगे रूट, सफर होगा आसान

नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 100 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। राज्य परिवहन निगम बसों का संचालन करेगा। योजना से करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में लिफ्ट में फंसे चार लोग, घुटन से एक बच्चे समेत बुजुर्ग और महिला की तबीयत हुई खराब, परिजनों ने काटा हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से चार लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। बच्चे और बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने बिसरख थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

top-news

एक्सप्रेस वे पर वाहनों का लोड कम करने की तैयारी, दोनों तरफ बनेगी 45 मीटर चौड़ी रोड, जल्द होगा जमीन का अधिग्रहण

नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 45 मीटर सेक्टर रोड को बैकअप कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर 163-167 के बीच जमीन अधिग्रहण कर गैप भरे जाएंगे। साथ ही 11.5 किमी पुश्ता रोड की री-सर्फेसिंग भी की जाएगी।

top-news

तालाब में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत, 6 दिन से था लापता, प्रशासनिक लापरवाही से हादसा

ग्रेटर नोएडा के चिपयाना गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय ईशु का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार खेलते समय तालाब में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, जबकि ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस कर रही शिनाख्त

ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के लिए सोशल मीडिया व गुमशुदगी रिपोर्ट के जरिए परिजनों की तलाश की जा रही है।

top-news

नोएडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार थार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार

नोएडा के सेक्टर 49 क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लाइन में काम करते समय बिजली चालू होने से हादसा

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में शटडाउन के दौरान लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन रवि की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर रखकर जाम लगाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी है।

top-news

दकनौर में लोक शक्ति को झटका, पार्टी छोड़ कार्यकर्ताओं ने किसान एकता संघ की ली सदस्यता, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कई कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़कर किसान एकता संघ की सदस्यता ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की योजना बनाई गई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और गोवध के उपकरण बरामद किए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, जमीन समेत लाखों रुपये का कर दिया हेरफेर, पुलिस ने 7 पर दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जमीन का बैनामा धोखाधड़ी से कराने और बैंक खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा धूमधाम से जा रही थी बारात, जेनरेटर की तार से चिपक गया किशोर, मौत से मचा मातम

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान जनरेटर के करंट से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह झूमर लाइट पकड़े हुए था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पार्ट टाइम काम करता था। घटना से गांव में शोक है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी की पार्किंग से वाहन चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पीड़ितों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में दो दिनों में दो चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। 20 फरवरी को साइकिल और 21 फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी हुई। दोनों वारदातें सीसीटीवी में कैद हैं। बिसरख पुलिस जांच में जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 12 लाख के गांजा जब्त, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पश्चिम बंगाल से लाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में 80 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दो तस्कर गिरफ्तार हुए और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर चिप यूनिट लगने से देश का होगा विकास, सालाना 45 हजार करोड़ जीडीपी योगदान का अनुमान, 3700 करोड़ का निवेश

ग्रेटर नोएडा के जेवर में 3700 करोड़ रुपये के निवेश से इंडिया चिप की डीडीआईसी ओसैट यूनिट स्थापित होगी। 2028 तक शुरू होने वाली इस परियोजना से 3500 रोजगार सृजित होंगे और भारत की सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags