ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में 13 साल की किशोरी किडनैप, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
दनकौर में सपेरे समुदाय की झुग्गियों को लील गई आग, 15 से अधिक गरीब आशियाने जलकर राख, अब न रहने का जुगाड़ न खाने-पीने का इंतजाम
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में झुग्गियों में भीषण आग लगने से 15 घर जलकर राख हो गए। कई परिवार बेघर हो गए हैं और लाखों का नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
नोएडा में बारिश से जलभराव, नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचे तीन युवक, प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बारिश के बाद जलभराव के कारण बाइक सवार तीन युवक खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने समय रहते बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टल गया।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार के लिए किसानों को मिलेगा मुआवजा, 14 गांवों में लगेंगे विशेष कैंप
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार के लिए 14 गांवों के किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 अप्रैल से गांव-गांव में कैंप लगाकर प्रपत्र भरवाए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
प्रतिबंधित कछुए ले जा रहा था युवक, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 16 कछुए बरामद
ग्रेटर नोएडा की जारचा पुलिस ने 16 प्रतिबंधित कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोपेड और कछुए पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ। वन विभाग को कछुए सौंपकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
GBU में जल्द स्थापित होगा हाईटेक रिसर्च सेंटर, सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल पर होगा शोध, प्राधिकरण की तरफ से होगा यूनिट का निर्माण
ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हाईटेक रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी है। सेमीकंडक्टर या स्टेम सेल क्षेत्र में बनने वाले इस सेंटर से छात्रों को आधुनिक लैब, इंडस्ट्री एक्सपोजर और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
- Shiv Kumar
- 02 Apr, 2026
नोएडा में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार के साथ घूम रहा था युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
नोएडा डीएनडी से प्रस्तावित एलिवेटेड से जुड़ेगी, एयरपोर्ट को मिलेगी कनेक्टिविटी, यमुना एक्सप्रेस वे पर बनेगी रोटरी
नोएडा में डीएनडी से सेक्टर-150 तक 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार हो गई है। यह रोड सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगी, जिससे ट्रैफिक कम होगा और यात्रा आसान होगी।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
जेवर में बच्चों ने निकाली सर्व शिक्षा अभियान रैली, छात्रों ने लोगों को किया जागरूक, शिक्षा के महत्व की दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के फजयालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने नारों और बैनरों के जरिए ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया और अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
किसान एकता संघ ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठाए सवाल, तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप, अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा दनकौर में नगर पंचायत की कार्यशैली के खिलाफ किसान एकता संघ ने बैठक कर आंदोलन का ऐलान किया। लोगों ने पानी के गलत बिल, टूटी सड़कें और खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। 3 मई को नगर पंचायत पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची पर किया हमला, परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ की पुलिस में शिकायत
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में 9 साल की बच्ची पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मामले की जांच शुरू हो गई है।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा के आछेपुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
नोएडा जमीन अधिग्रहण मामले में HC का बड़ा फैसला, किसानों का मुआवजा 6 से बढ़ाकर किया गया 28.12 रुपये प्रति वर्ग गज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के 1976 के जमीन अधिग्रहण मामले में किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुआवजा 6 से बढ़ाकर 28.12 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया है।
- Shiv Kumar
- 01 Apr, 2026
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़, 50 से ज्यादा लोगों से की ठगी, प्रोसेसिंग के नाम पर लेते थे 55 हजार, 4 गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को क्रूज नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद किए।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
नोएडा की बेटी करिश्मा चौहान ने रचा इतिहास, UPPCS में हासिल की 17वीं रैंक, रिजल्ट देख छलक पड़े परिवार के आंसू
नोएडा की करिश्मा चौहान ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई। कई साल की मेहनत, असफलताओं और परिवार के सहयोग के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और अब समाज सेवा के लिए काम करने का लक्ष्य रखा है।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
जेवर में वकील समेत उसके तीन साथियों के साथ मारपीट, गौर सिटी में घंटों चला बवाल, पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज की FIR
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी सोसाइटी में वकील और उनके तीन साथियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। चारों घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
जेवर के छात्र ने चंडीगढ़ में किया कमाल, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान, 5100 रुपये का मिला नकद ईनाम
ग्रेटर नोएडा के जेवर के छात्र अक्श जायसवाल ने चंडीगढ़ में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें ट्रॉफी व 5100 रुपये का पुरस्कार मिला।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, लाखों का माल किया पार, बाहर गया था परिवार, लौटा तो उड़ गए होश
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित आरएंडआर कॉलोनी में बंद मकान से 92 हजार नकद और लाखों के जेवर चोरी हो गए। परिवार के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में सेना के जवान के घर चोर ने की नोटों की गड्डी पार, पुलिस ने दर्ज की नामजद FIR, मोहल्ले के युवक ने दिया वारदात को अंजाम
ग्रेटर नोएडा के पारसौल गांव में सेना के जवान के घर से 50 हजार रुपये की चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026
नोएडा में हत्या के मामले में पुलिस का सख्त एक्शन, धरे गए तीन आरोपी, सर्विलांस की मदद से पकड़े गए बदमाश
ग्रेटर नोएडा में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी, तीन गिरफ्तार।
- Shiv Kumar
- 31 Mar, 2026






