Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में शराब पार्टी के दौरान बवाल, युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन पर मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
गलती से भी न हो कहीं कोई हादसा, शहर के नालों और पुलों पर घूमे ग्रेनो अधिकारी, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज करते हुए नालों पर बने पुलों और ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलिंग मजबूत करने, रिफ्लेक्टर और कैट्स आई लगाने के निर्देश दिए। 48 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य शुरू किया गया है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
हादसे के तीन दिन बाद, सात घंटे की कड़ी मशक्कत से एनडीआरएफ ने निकाली दुर्घटनाग्रस्त कार
नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एनडीआरएफ ने सात घंटे बाद कार को पानी से निकाल लिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से गठित SIT टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और रिपोर्ट पांच दिन में पेश करने का दावा किया है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा में युवराज मेहता मौत केस में एक्शन मोड में एसआईटी, घटना स्थल का किया निरीक्षण, 5 दिन में जारी होगी रिपोर्ट
इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में गठित SIT ने प्राधिकरण में पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ADG मेरठ जोन के मुताबिक पहले फेज की जांच पूरी हो चुकी है और पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा की शातिर महिला, क्रेडिट कार्ड से रकम पार कर अपने लिए बनवाई लाखों की ज्वेलरी, अब पुलिस ने सिखाया सबक!
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ठगी कर सोना खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.15 लाख रुपये की ज्वेलरी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, एमजेड विश टाउन का मालिक गिरफ्तार, SIT पर भी आया नया अपडेट!
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत मामले में पुलिस ने एमजेड विश टाउन के मालिक अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT ने जांच तेज कर दी है और पांच दिन में रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में हादसों पर ब्रेक लगाने का प्लान, दनकौर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
घने कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के जरूरी सुझाव दिए।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
फैक्ट्रियों का जहरीला पानी निगल गया 25 जानवरों की जिंदगी, 50 पर संकट, पूरा मामला जान आप कहेंगे- ऐसा ही रहा तो विनाश तय है!
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में फैक्ट्री से निकले जहरीले पानी को पीने से 25 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर है। पुलिस और पशु विभाग ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
प्रदूषण का कहर: गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में, GRAP-4 लागू
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-4 लागू होने के बाद स्कूलों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प देने के निर्देश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
फेमस होने के लिए बच्चे की जिंदगी से खेलने लगे रीलबाज, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप!
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया रील के लिए लग्जरी कार के बोनट पर बच्चे को लिटाकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आइए पूरा मामला जान लेते हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को उड़ाया, महिला की मौत, दो गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
गौतमबुद्धनगर में उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, शपथ के साथ व्यापारियों के हितों का संकल्प
गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने व्यापारियों के हित, स्वरोजगार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण के लिए काम करने का संकल्प लिया।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
एक गलती और मौत का मातम, सड़क पर खून ही खून, मौके का नजारा देख हिल गया हर कोई!
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां ओवरटेक के दौरान एक कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून फैल गया और तीन युवकों के घायल होने के साथ एक युवती की मौत हो गई। आइए पूरी घटना जान लेते हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
करोड़ों का व्यापार करने वाले ज्वेलर्स को भी दिया चकमा, बंटी और बबली ने लगाया तगड़ा चूना, मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने फर्जी होलमार्क ज्वेलरी से ठगी करने वाले कपल ‘बंटी-बबली’ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकली चूड़ियां, 1.32 लाख नकद और कार बरामद हुई है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा हादसे से सीख लेकर ग्रेनो सतर्क, सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम, सड़कों पर घूमे एसीईओ सुमित यादव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसको लेकर एसीईओ सुमित यादव ने 130 मीटर रोड समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया है। गड्ढे, शार्प यूटर्न और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026
'रेस-4' में नजर आएंगे 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत'? मेकर्स ने बताई पूरी सच्चाई, आप भी जान लें पूरा अपडेट
‘रेस 4’ में अक्षय खन्ना की एंट्री की खबरों पर निर्माता रमेश तौरानी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि अक्षय को फिल्म में लेने पर कोई विचार नहीं है और फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026
नोएडा में आरडब्लूए के चुनाव हुए सम्पन्न, चुनाव अधिकारियों ने की नए अध्यक्ष की घोषणा
सेक्टर–55 में RWA चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सतनारायण गोयल पैनल ने ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। पिछले कार्यकाल के विकास और पारदर्शी कार्यों के चलते जनता ने पूरी टीम को एकजुट समर्थन दिया।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में दबंगई का मामला, युवक को धुना, तोड़ दी गाड़ी, अब आरोपियों को तलाश रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर में दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गाड़ी भी तोड़ी गई। सीसीटीवी में कैद घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026
नेताजी की जयंती पर नोएडा में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही ठप होगी बिजली, जानें क्या है पूरा मामला!
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को नोएडा में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। सायरन बजाकर बिजली बंद की जाएगी और आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026
नोएडा में जल आपूर्ति सुधारने के लिए धांसू प्लान, पूरा मामला जान आप कहेंगे- ये तो बढ़िया है!
नोएडा में जल आपूर्ति सुधारने के लिए क्लाउड बेस्ड रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 सेक्टरों में सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे पानी सप्लाई, टीडीएस और नलकूप संचालन की रियल टाइम जानकारी मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 19 Jan, 2026






