Breaking News
नोएडा-एनसीआर
एक्शन में ग्रेटर नोएडा पुलिस, दो शातिर महिलाओं समेत 5 को दबोचा, ये है पूरा मामला!
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9.9 किलो गांजा और 2.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
युवराज जैसी एक और मौत, 10 माह पहले नाले में गिरी थी कार, स्टेशन मास्टर की गई थी जान, तब भी नहीं जागा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा में युवराज मेहता की मौत के बाद सामने आया कि 10 महीने पहले स्टेशन मास्टर भरत भाटी भी प्राधिकरण की लापरवाही का शिकार हुए थे। खतरनाक ब्लैक स्पॉट पर बिना बैरिकेडिंग कार नाले में गिर गई थी।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
नोएडा में SIR से छूटे मतदाताओं को भेजे जा रहे नोटिस, 35 जगहों पर हो रही सुनवाई, आप भी हाथ से न जाने दें अंतिम मौका
गौतम बुद्ध नगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता नोटिसों पर सुनवाई शुरू हो गई है। 1.76 लाख मतदाताओं को बुलाया गया है। 35 केंद्रों पर ERO दस्तावेजों की जांच कर मतदाता सूची को अपडेट करेंगे।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
नोएडा हादसे में मौत का मामला, बिल्डर का पुराना पत्र वायरल, पूरा मामला जान आप भी कहेंगे- ये तो लापरवाही की हद है!
युवराज मेहता मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे से साढ़े चार साल पहले बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर प्लॉट में जलभराव और बड़े हादसे की चेतावनी दी थी। अब एसआईटी लापरवाही की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
नोएडा हादसे में 10 सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस, पिता ने बताया आंखों देखा हाल, घटना के तुरंत बाद मौके पर क्यों नहीं पहुंचे अधिकारी?
नोएडा में युवराज की डूबकर मौत के मामले में एसआईटी जांच तेज हो गई है। पिता के बयान से लापरवाही उजागर हुई। मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को हटाया गया है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
नोएडा हादसे में बड़ी लापरवाही उजागर, इंजीनियर की मौत से पहले भी हो चुका था हादसा, फिर भी नहीं चेता प्राधिकरण
नोएडा के सेक्टर-150 में युवराज मेहता हादसे से 15 दिन पहले भी ट्रक नाले की दीवार से टकराया था। प्राधिकरण ने न मरम्मत कराई, न सुरक्षा इंतजाम किए। लापरवाही के चलते बाद में युवक की जान चली गई।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
पुलिस बैरक में खौफनाक मंजर, जिसने भी देखा, कांप उठा हर कोई, आप भी जान लें पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फायरमैन संदीप का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने पर मामला सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में भूतेश्वर शिव मंदिर में चोरी, पीतल के दो भारी-भरकम घंटे उठा ले गए चोर
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर स्थित प्राचीन भूतेश्वर शिव मंदिर से अज्ञात चोर दो भारी पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। इससे पहले भी मंदिर में दानपात्र चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में दलदल में फंसा बेजुबान, गोरक्षकों ने किया दिल खुश कर देने वाला काम, अब हर कोई कर रहा तारीफ
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में गोबर के ढेर से बने दलदल में एक गोवंश फंस गया। गौरक्षक टीम ने उसे हाइड्रा मशीन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन से बड़ा हादसा टल गया।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में विदेशी नागरिक ने काटा हंगामा, सोसायटी सुपरवाइजर से की मारपीट, जानें पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसायटी में एक अफ्रीकी नागरिक ने लिविंग कार्ड चेक करने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट और चाकू से हमला किया। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में शराब पार्टी के दौरान बवाल, युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन पर मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 21 Jan, 2026
गलती से भी न हो कहीं कोई हादसा, शहर के नालों और पुलों पर घूमे ग्रेनो अधिकारी, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज करते हुए नालों पर बने पुलों और ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलिंग मजबूत करने, रिफ्लेक्टर और कैट्स आई लगाने के निर्देश दिए। 48 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य शुरू किया गया है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
हादसे के तीन दिन बाद, सात घंटे की कड़ी मशक्कत से एनडीआरएफ ने निकाली दुर्घटनाग्रस्त कार
नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एनडीआरएफ ने सात घंटे बाद कार को पानी से निकाल लिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से गठित SIT टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और रिपोर्ट पांच दिन में पेश करने का दावा किया है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा में युवराज मेहता मौत केस में एक्शन मोड में एसआईटी, घटना स्थल का किया निरीक्षण, 5 दिन में जारी होगी रिपोर्ट
इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में गठित SIT ने प्राधिकरण में पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ADG मेरठ जोन के मुताबिक पहले फेज की जांच पूरी हो चुकी है और पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा की शातिर महिला, क्रेडिट कार्ड से रकम पार कर अपने लिए बनवाई लाखों की ज्वेलरी, अब पुलिस ने सिखाया सबक!
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ठगी कर सोना खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.15 लाख रुपये की ज्वेलरी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, एमजेड विश टाउन का मालिक गिरफ्तार, SIT पर भी आया नया अपडेट!
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत मामले में पुलिस ने एमजेड विश टाउन के मालिक अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT ने जांच तेज कर दी है और पांच दिन में रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में हादसों पर ब्रेक लगाने का प्लान, दनकौर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
घने कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के जरूरी सुझाव दिए।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
नोएडा के नए प्रशासनिक भवन की दीर्घायु के लिए PU फ्लोरिंग अनिवार्य, बेसमेंट सुरक्षा पर उठे अहम सवाल
नोएडा के सेक्टर-96 में बन रहे 100 करोड़ से अधिक लागत वाले प्रशासनिक भवन में बेसमेंट सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। निर्माण विशेषज्ञ PU फ़्लोरिंग को इमारत की दीर्घायु और संरचनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक बता रहे हैं, ताकि भविष्य में लीकेज और भारी मरम्मत से बचा जा सके।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
फैक्ट्रियों का जहरीला पानी निगल गया 25 जानवरों की जिंदगी, 50 पर संकट, पूरा मामला जान आप कहेंगे- ऐसा ही रहा तो विनाश तय है!
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में फैक्ट्री से निकले जहरीले पानी को पीने से 25 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर है। पुलिस और पशु विभाग ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026
प्रदूषण का कहर: गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में, GRAP-4 लागू
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-4 लागू होने के बाद स्कूलों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प देने के निर्देश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jan, 2026






